शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर हुए 'मध्य प्रदेश के आम आदमी'
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब आम आदमी हो गए हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सत्ता से बाहर हुए चौहान ने ट्विटर पर खुद को 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' ( मध्य प्रदेश का आम आदमी) लिखा है। ट्विटर पर उनके बायो में लिखा 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' सोशल मीडिया यूजर का ध्यान खींच रहा है।
पहले लिखा था पूर्व सीएम
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने और कांग्रेस के हार के बाद शिवराज सिंह ने पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर भी खुद को पूर्व मुख्यमंत्री लिख लिया था। लेकिन अब उन्होंने खुद को आम इंसान लिखा है। शिवराज सिंह चौहान बीते 13 सालों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अब कांग्रेस के कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
सीएम बंगला भी किया खाली
जोरामथांगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथमध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने अभी शपथ नहीं ली है लेकिन शिवराज ने सीएम का अपना बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने शुक्रवार को भोपाल के लिंक रोड स्थित 74 बंगला का जायजा लिया। जहां वो जल्दी शिफ्ट हो सकते हैं। शिवराज अभी श्यामला हिल्स बंगले में रह रहे हैं, जो उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए खाली करना है।
जोरामथांगा ने ली मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
दिल्ली नहीं जाने वाला, एमपी में रहूंगा
शिवराज सिंह चौहान ने ये भी साफ कर दिया है कि वो केंद्र की राजनीति में नहीं जाएंगे बल्कि मध्य प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगे। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा है कि मैं केंद्र में नहीं जाऊंगा। मैं मध्य प्रदेश में जिऊंगा और मध्य प्रदेश में ही मरूंगा। मध्य प्रदेश के सीएम बनने से पहले शिवराज सिंह चौहान सांसद भी रह चुके हैं।