क्या हुआ जब सपा दफ्तर में आमने-सामने आए शिवपाल और रामगोपाल यादव?

शिवपाल जब वहां पहुंचे तो उनके सामने उनके चचेरे भाई सपा सांसद रामगोपाल यादव आ गए। शिवपाल ने तुरंत झुककर रामगोपाल यादव के पैर छुए।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव के कुनबे में घमासान छिड़ा हुआ है। मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर एक नया मोर्चा बनाते हुए ऐलान किया है कि वो 2019 में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। दूसरी तरफ अखिलेश यादव भी इस विवाद में झुकने को तैयार नहीं हैं। इस बीच एक ऐसा मौका भी आया, जब समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय में शिवपाल यादव और अखिलेश के खेमे में शामिल रामगोपाल यादव एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।

शिवपाल ने छुए रामगोपाल के पैर

शिवपाल ने छुए रामगोपाल के पैर

दरअसल, दो दिन पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में दिवंगत राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह की शोक सभा रखी गई थी। इस दौरान शिवपाल यादव भी उन्हें श्रद्धांजलि देने समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे। शिवपाल जब वहां पहुंचे तो उनके सामने उनके चचेरे भाई सपा सांसद रामगोपाल यादव आ गए। शिवपाल ने तुरंत झुककर रामगोपाल यादव के पैर छुए। वहां मौजूद पत्रकारों ने तुरंत इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। आपको बता दें कि शिवपाल और रामगोपाल यादव एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं।

अलग पार्टी बना चुके हैं शिवपाल यादव

अलग पार्टी बना चुके हैं शिवपाल यादव

रामगोपाल यादव अखिलेश यादव के खेमे में हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी कुनबे में छिड़े घमासान के दौरान रामगोपाल यादव ने खुलकर अखिलेश यादव का पक्ष लिया था। अखिलेश ने उस दौरान शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली थी। बुधवार को ही शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अलग होकर 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' के गठन का ऐलान किया था।

शिवपाल ने खिलाया था रामगोपाल को केक

शिवपाल ने खिलाया था रामगोपाल को केक

इससे पहले हाल ही में रामगोपाल यादव के जन्मदिन की पार्टी में भी शिवपाल यादव पहुंचे थे। इटावा में सपा सांसद रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिवस के मौके पर दोनों भाइयों ने मिलकर जन्मदिन का केक काटा और शिवपाल ने रामगोपाल को अपने हाथों से केक खिलाया। हालांकि लंदन में होने के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+