Shivaratri Special Train: यात्रीगण ध्यान दें! अयोध्या-बेंगलुरु के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू
Shivaratri Special Train: फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष मान है, भगवान शिव का दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग शिवदर्शन के लिए तीर्थ स्थलों को जाते हैं, ऐसे में टिकटों की मारामारी होती है इसी के मद्देनजर अब भारतीय रेलवे ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है, उसने त्योहार की भीड़ को कम करने के लिए बेंगलुरु और विजयपुरा के बीच शिवरात्रि विशेष ट्रेन की घोषणा की है।
तो वहीं रेलवे यशवंतपुर और मडगांव के लिए भी वो एक विशेष ट्रेन शुरू करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुतबिक 13 और 16 फरवरी, 2026 को एसएमवीटी बेंगलुरु और विजयपुरा के बीच शिवरात्रि विशेष ट्रेन चलाएगी जिसका ब्यौरा निम्मलिखित हैं...

- गाड़ी संख्या 06507 यशवंतपुर-मडगांव जं. एक्सप्रेस स्पेशल 13 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी और अगले दिन, 14 फरवरी को सुबह 6:45 बजे मडगांव पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 06508 मडगांव जं.-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी, सोमवार को सुबह 11:00 बजे मडगांव से प्रस्थान करेगी और 17 फरवरी को अगले दिन सुबह 4:45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
Shivaratri Special Train कहां-कहां रूकेगी
यह ट्रेनें चिकबनावरा, चन्नरायपटना, हासन, सकलेशपुर, सुब्रमण्य रोड, काबकापुत्तूर, बंटवाला, सुरथकल, मुल्की, उडुपी, बरकूर, कुंडापुरा, मूकांबिका रोड बायंदूर, भटकल, मुरुदेश्वर, होन्नावर, कुमता, गोकर्ण रोड, अंकोला और कारवार स्टेशनों पर रूकेगी।
Railway चला रहा है 10 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें
केवल साउथ जोन के लिए ही नहीं बल्कि कोटा रेल मंडल ने भी 10 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इनमें मुंबई, पुणे, दौंड, सोलापुर, अजमेर, हिसार, शिरडी साईं नगर और बीकानेर की ट्रेनें शामिल हैं। इस बात की जानकारी कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने मीडिया को दी है। सके अलावा रेलवे सूरत से अयोध्या के बीच वीकली विशेष ट्रेन रेलवे फरवरी -मार्च माह में चलाने जा रहा है, ट्रेन नंबर 09097 के लिए बुकिंग 30.01.2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर मौजूद है। इसका सीधा फायदा, गुजरात, यूपी और एमपी के यात्रियों को होगा।
Indian Railway के बारे में जानिए ये रोचक तथ्य
भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, ये इंडिया की लाइफलाइन कही जाती है। जहां हर रोज करीब ढाई करोड़ से अधिक यात्रीगण सफर करते हैं। आपको बता दें कि भारत में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी तो वहीं दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर स्थित है, जिसकी लंबाई 1,507 मीटर से अधिक है तो वहीं डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक चलने वाली विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है जो कि 4,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है।
For the convenience of passengers and to meet the travel demand, WR to run a Weekly Special Train between Udhna and Ayodhya Cantt.
— Western Railway (@WesternRly) January 30, 2026
The booking for Train No. 09097 opens from 30.01.2026 at all PRS counters and IRCTC website.
For detailed information regarding timings of halts… pic.twitter.com/lnU3dJXbjD












Click it and Unblock the Notifications