महाराष्ट्र में शिवाजी की तलवार टूटने से तनाव बढ़ा, जांच के आदेश

छत्रपति शिवाजी की मूर्ती में लगी तलवार हुई क्षतिग्रस्त, मामले की जांच के दिए गए आदेश, स्थानीय लोगों ने दर्ज कराया विरोध|

मुंबई। महाराष्ट्र में तमाम ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा के लिए लोग समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं।

लेकिन जब रैगड़ फोर्ट में छत्रपति शिवाजी की मूर्ती में लगी तलवार क्षतिग्रस्त हुई तो लोगों में तनाव बढ़ गया है।

चार इंच का हिस्सा टूटा खबरों के अनुसार शनिवार को पुलिस से इस बात की शिकायत की है गई है कि शिवाजी की मूर्ती पर लगी तलवार का चार इंच का हिस्सा टूट गया है।

shivaji

वर्ल्ड हेरिटेज प्रोजेक्ट के को ऑर्डिनेटर मालोजी जगदाले ने पुणे मिरर को इस बाबत जानकारी दी है।

जानबूझकर तोड़ी गई तलवारी की लंबाई 40 इंच है जबकि इसमें से 10 इंच तक का हिस्सा गायब हो चुका है।

मूर्ती पर जिस जगह तलवार रखी गई है वह क्षतिग्रस्त है, यह इस बात की ओर इशारा करती है कि तलवार को तोड़ने के लिए किसी नुकीली चीज़ का इस्तेमाल किया गया है।

जगदाले ने बतााया कि मूर्ती को देखने से यह साफ लगता है कि इसे तोड़ने की जानबूझकर कोशिश की गई है।

कोल्हापुर के एक मूर्तिकार को पहले ही इसे ठीक करने का काम दिया जा चुका हैा।

सड़क पर उतरे लोग इस घटना के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में माहौल तनावपूर्ण है, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ शिवाजी चौक पर इकट्ठा हुई और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दर्ज हुआ मामला इस मामले में आईपीसी की धारा 379 यानि चोरी के तहत मामला दर्द कर लिया गया है।

यह मामला रायगड़ के महाद पुलिस स्टेशन पर दर्ज किया गया है, जोकि मुंबई के करीब है। इससे पहली भी इसी तरह की घटना महाराष्ट्र में हो चुकी है, जब पहाड़ी इलाकों में लगी मूर्ती को नष्ट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+