क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लॉटरी में निकला 5.8 करोड़ का फ्लैट वास्तुदोष के चलते लौटाया

Google Oneindia News

मुंबई। मुंबई जैसे शहर में घर खरीदना हर किसी की चाहत होती है, हालांकि बहुत कम ही लोग होंगे जिनका ये सपना पूरा हो पाता है। ऐसे में क्या आपने कभी सुना है कि मुंबई में किसी शख्स को लॉटरी में करीब 6 करोड़ का फ्लैट निकल आए, लेकिन ये शख्स उन फ्लैट्स को नहीं लेकर वास्तु दोष बताकर वापस कर दे। सुनने में अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ऐसा हुआ है। पूरा मामला महाराष्ट्र के एक शिवसेना कार्यकर्ता से जुड़ा हुआ है, जिनका लॉटरी में फ्लैट निकला लेकिन उन्होंने वास्तु दोष की वजह से इस फ्लैट को वापस कर दिया।

शिवसेना के शाखा चीफ विनोद शिर्के ने लौटाया फ्लैट

शिवसेना के शाखा चीफ विनोद शिर्के ने लौटाया फ्लैट

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना के शाखा चीफ विनोद शिर्के को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की लॉटरी में दो फ्लैट निकले थे। इनमें एक फ्लैट 4.99 करोड़ का था जबकि दूसरा फ्लैट 5.80 करोड़ का था। महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) की लॉटरी के इतिहास में बिकने वाला यह सबसे महंगा फ्लैट था। बावजूद इसके विनोद शिर्के ने 5.80 करोड़ वाले फ्लैट को वास्तु दोष की वजह से वापस करने का फैसला कर लिया।

<strong>इसे भी पढ़ें:- संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा बनाए गए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष </strong>इसे भी पढ़ें:- संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा बनाए गए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष

शिवसेना नेता ने वास्तु सलाहकार की राय पर लिया फैसला

शिवसेना नेता ने वास्तु सलाहकार की राय पर लिया फैसला

शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के ने बताया कि म्हाडा के दिशानिर्देशों के अनुसार- मैंने एक ही इमारत में दो फ्लैट जीते थे। मैं उनमें से किसी एक पर दावा स्थापित कर सकता हूं। मेरे वास्तु सलाहकार से सलाह लेने के बाद, मैंने फैसला किया है कि मैं 5.80 करोड़ रुपये के महंगे फ्लैट को स्वीकार नहीं करूंगा।" विनोद शिर्के ने कहा, "मेरे वास्तु सलाहकार ने मेरे लिए राजनीति और सामाजिक जीवन में एक बेहतर करियर सुनिश्चित करने के लिए फ्लैटों में किए जाने वाले कुछ जरूरी बदलावों का सुझाव दिया है। हालांकि उनके सुझाए गए बदलाव धवलगिरि के 5.80 करोड़ के फ्लैट में नहीं किए जा सकते हैं। वहीं इन बदलाव को 4.99 करोड़ रुपये के दूसरे फ्लैट में किया जा सकता है। ऐसे में मैंने अधिकारियों से महंगे फ्लैट से अपना दावा वापस लेने के बारे में सूचित किया है।"

म्हाडा के अधिकारियों ने भी की फ्लैट लौटाने की पुष्टि

म्हाडा के अधिकारियों ने भी की फ्लैट लौटाने की पुष्टि

बता दें कि, विनोद शिर्के शिवसेना के अग्रीपाड़ा शाखा के प्रमुख हैं। उन्होंने बीते दिसंबर की लॉटरी में धवलगिरि बिल्डिंग में 2 बीएचके के दो फ्लैट जीते थे। इनमें से एक फ्लैट की कीमत 4.99 करोड़ और दूसरे की 5.80 करोड़ थी। हालांकि उन्होंने 5.80 करोड़ वाला फ्लैट नहीं लेने का फैसला लिया है। म्हाडा के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ता विनोद शिर्के ने विभाग को अपने फैसले के बारे में सूचित किया है।

<strong>इसे भी पढ़ें:- बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व सांसद जया प्रदा, रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव </strong>इसे भी पढ़ें:- बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व सांसद जया प्रदा, रामपुर से आजम खान के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

English summary
Shiv Sena Worker Wins Rs 5.80 Crore Flat In Lottery, Refuses It Because Of 'Vaastu Dosh'
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X