शहरों के नाम बदलकर जनता को लॉलीपॉप थमा रही भाजपा: शिवसेना

मुंबई। उत्तर प्रदेश में हाल ही में कई शहरों के नाम बदले जाने को लेकर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में शनिवार को कहा कि यूपी सरकार शहरों के नाम बदल जनता को 2019 के चुनाव के लिए लॉलीपॉप थमा रही है। सामना में कहा गया है भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

राम की मूर्ति नहीं मंदिर का वादा था: शिवसेना

राम की मूर्ति नहीं मंदिर का वादा था: शिवसेना

शिवसेना ने कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने की बात कर रहे हैं, इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदल रहे हैं लेकिन इस सब के लिए उनको वोट नहीं दिया था। उनको वोट राम मंदिर के लिए दिया था। ये सब करके भाजपा जनता को लॉलीपॉप दे रही है, जिसका जनता जवाब देगी।

शिवसेना भी नाम बदलने की मांग करने वालों में शामिल

शिवसेना भी नाम बदलने की मांग करने वालों में शामिल

शिवसेना उत्तर प्रदेश सरकार के शहरों के नाम बदलने को लॉलीपॉप कह रही है लेकिन वो खुद भी महाराष्ट्र में कुछ शहरों के नाम बदलने की मांग कर रही है। शिवसेना की ओर से औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम संभाजीनगर धारशिव रखने की मांग शिवसेना की ओर से नई नहीं है।

भाजपा नेताओं का नाम बदलने पर जोर

भाजपा नेताओं का नाम बदलने पर जोर

बता दें कि दिवाली के अवसर पर अयोध्या पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया। जबकि इससे पहले लखनऊ में नए बने स्टेडियम का नाम इकाना से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कर दिया गया है। इससे पहले इलाहाबाद को प्रयागराज किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश की सरधना विधानसभा सीट से विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर का नाम बदले जाने की मांग की है। आगरा नॉर्थ सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा का नाम अग्रवन या अग्रवाल करने को कहा है। तेलंगाना में भाजपा विधायक ने सरकार आने पर हैदराबाद और सिकंदराबाद का नाम बदलने की बात कही है। गुजरात सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार में कई शहरों के नाम बदल देने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+