वैलेंटाइन डे पर बदला शिवसेना का रुख, किया बड़ा ऐलान

शिवसेना महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि आदित्य ठाकरे के आदेश पर शिवसेना ने फैसला किया है कि शिवसैनिक वैलेंटाइन डे पर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।

मुंबई। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-युगलों के लिए सबसे बड़ा डर बने रहने वाले शिवसैनिक इस दफा किसी कपल को पार्क या रेस्टोरेंट में बैठा देखकर हमला नहीं करेंगे, ये फैसला शिवसेना के युवा नेता और उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे के कहने पर हुआ है। शिवसेना ने रुख मे बदलाव करते हुए कहा कि इस बार शिवसेना वैलेंटाइन डे का विरोध नहीं करेगी और शिवसैनिक पार्कों में डंडे लेकर प्रेमी युगलों को निशाना बनाने के लिए नहीं घूमेंगे।

वैलेंटाइन डे पर बदला शिवसेना का रुख, किया बड़ा ऐलान

शिवसेना महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि आदित्य ठाकरे के आदेश पर शिवसेना ने फैसला किया है कि शिवसैनिक वैलेंटाइन डे पर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना पश्चिमी सभ्यता को पसंद नहीं करती और ना ही इस तरह के दिवस मनाने पर यकीन करती है लेकिन विरोध-प्रदर्शन से पार्टी की छवि खराब होती है।

अभिषेक अग्निहोत्री वैलेंटाइन डे पर इस बार विरोध ना करने के फैसले का बचाव भी करते दिखे। उन्होंने कहा कि शिवसेना भारतीय संस्कृति के साथ किसी तरह के खिलवाड़ को ना पहले कभी पसंद करती थी और ना ही आगे कभी करेगी। उन्होंन कहा कि युवाओं को खुद ही समझदारी दिखाते हुए अपने देश की संस्कृति और सभ्यता के बचाव के बारे में सोचना होगा और पश्चिमी सभ्यता से बचना होगा। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर मां-बाप के लिए कुछ करने की भी बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+