शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे हो गए DJ की आवाज से परेशान, इस वजह से सील हुआ रिजॉर्ट
मुंबईः शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपनी छुट्टियां मनाने महाबलेश्वर गए हुए थे, वहीं उनके पड़ोस में डीजे बज रहा था। उद्धव ठाकरे इससे परेशान हो गए। जब शिवसेना के स्थानीय कार्यकार्ता इसे बंद कराने गए तो इसे बंद नहीं किया गया और न ही इसकी आवाज कम की गई। इससे उद्धव ठाकरे काफी नाराज हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत महाबलेश्वर के पूर्व नगराध्यक्ष और शिवसेना नेता डीएम बवडेकर ने इसकी शिकायत पर्यावरण मंत्री रामदास कदम से की।

सील कर दिया गया रिजॉर्ट
फिर क्या था बात जब मंत्री तक पहुंची तो अगले दिन महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने रिजॉर्ट को नोटिस जारी कर दिया और बीते शनिवार को रिजॉर्ट सील कर दिया गया। साथ ही सतारा पुलिस ने भी रिजॉर्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिवसेना पर साधा निशाना
ये मामला और भी बढ़ गया जब शिवसेना नेता नवाब मलिक ने ये कहते हुए शिवसेना पर निशाना साधा कि उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे में एक मत नहीं है। नवाब मलिक का कहना था कि एक तरफ तो आदित्य ठाकरे रातभर बाजार-होटल खुले रखने की वकालत करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पिता उद्धव डीजे बजने की वजह से रिजॉर्ट सील करा देते हैं। इससे साफ होता है कि पिता और पुत्र के विचारों में समानता नहीं है।

मंत्री ने बताई सील करने की वजह
इस पूरे मामले पर पर्यावरण मंत्री रामदास कदम का कहना है कि महाबलेश्वर स्थित एवरशाइन रिजॉर्ट को नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया गया है। मंत्री के मुताबिक रिजॉर्ट में 27 कमरे गैरकानूनी हैं।

रिजॉर्ट पर लगाए कई आरोप
मंत्री जी ने जब रिजॉर्ट पर आरोप लगाने शुरू किए तो फिर वो बोलते ही चले गए। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट में गंदे पानी की रिसाइकलिंग की व्यवस्था नहीं भी है। महाबलेश्वर का ये इलाका शांत क्षेत्र घोषित है इसलिए वहां डीजे नहीं बजाया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications