शिवसेना ने मुंगेर घटना को बताया हिंदुत्व पर हमला, BJP पर तंज कसते हुए कहा- अगर महाराष्ट्र में ऐसा होता तो...
नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर में हुई घटना को लेकर सियासत जारी है। शिवसेना ने इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा है, 'मुंगेर में हुई घटना हिंदुत्व पर हमला है, अगर ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती, तो वहां के राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते, लेकिन अब तक न बिहार के राज्यपाल और न ही भाजपा नेता ने कोई सवाल उठाया हैं।'
Recommended Video

क्या है मुंगेर घटना?
मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस पूरी घटना पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है पुलिस ने विसर्जन के दौरान लोगों को रोकने की कोशिश की थी। जिस पर स्थानीय लोग और पुलिस के बीच बहस हो गई और इस दौरान पुलिस ने बर्बरता भी दिखाई और बल प्रयोग तक किया। इस बीच कहीं से गोली चल गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल हटाने का आदेश भी दे दिया है। इसके साथ ही मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ (Asangba Chuba Ao) से मामले की जांच करने को कहा गया है। इस मामले में अपर निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। आयुक्त असंगबा चुबा आओ से जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications