क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर शिवसेना ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को फायदा होगा

Google Oneindia News

मुंबई। शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा है कि प्रियंका गांधी की राजनीतिक में एंट्री कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले को अच्छा बताते हुए कहा है कि भारत के लोगों का गांधी परिवार के साथ हमेशा रिश्ता था। इंदिरा गांधी की विरासत हमेशा इस देश में बनी रहेगी, कांग्रेस को इससे फायदा होगा।

महासचिव बनीं प्रियंका गांधी

महासचिव बनीं प्रियंका गांधी

बता दें कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बुधवार को प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी में कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव पद पर नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की 27 लोकसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए प्रियंका को यह जिम्मेदारी दी गई है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

बनाए गए तीन नए पदाधिकारी

बनाए गए तीन नए पदाधिकारी

बुधवार को कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के नए पदाधिकारियों का ऐलान किया। इनमें मध्य प्रदेश काग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव (संगठन) के तौर पर जिम्मेदारी दी गई। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी में कमान सौंपी गई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आता है। ऐसे में सियासी जानकारों का कहना है कि पूर्वांचल में प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी देना काफी हद तक 2019 के लोकसभा चुनाव के समीकरणों पर असर डालेगा।

सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं है कांग्रेस

सपा-बसपा गठबंधन में शामिल नहीं है कांग्रेस

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के फैसला सपा-बसपा गठबंधन के बाद आया है। ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि ये राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक है। आपको यह भी बता दें कि सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस शामिल नहीं है। राहुल गांधी यह कह भी चुके हैं कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरे दम खम के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि राहुल गांधी ने कहा था कि तीनों ही पार्टियों की विचारधारा मिलती जुलती है इसलिए हम एक साथ काम करना पसंद करेंगे। बीजेपी को हराने के लिए चाहे जो भी संभव होगा किया जाएगा।

Comments
English summary
Shiv Sena leader Sanjay Raut on Congress Priyanka Gandhi Entry in politics Lok Sabha elections 2019
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X