सेना तैयार तो पीओके पर हमले का आदेश क्यों नहीं देते पीएम: शिवसेना

नई दिल्ली। शिवेसना ने अपने मुखपत्र सामना में केंद्र सरकार से मांग की है कि सेना को पाक अधिकृत कश्मीर कार्रवाई के लिए आदेश दिया जाए। इसमें कहा गया है कि 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग को भी मोदी सबक सिखाएं। सामना में ये लेख सेना प्रमुख जनरल नरवणे के हाल ही में दिए उस बयान को आधार बनाते हुए लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर सरकार से आदेश मिलता है तो सेना पीओके पर कब्जे को तैयार है।

Shiv Sena, PoK, maharashtra, uddhav thackeray, narendra modi, Manoj Mukund Naravane, पीओके, शिवसेना,

सामना में लिखे लेख में कहा गया है- नए सेनाप्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने साफ कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा ही है। केंद्र सरकार आदेश दे तो पाक अधिकृत कश्मीर पर सैन्य कार्रवाई कर कब्जे में लेंगे। पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सेना तथा आईएसआई के समर्थन से आतंकवादी कैंप चलाए जाते हैं। जो सीमापार कर खून बहाने का काम करते हैं। ऐसे में जनरल नरवणे की नीति का हम स्वागत करते हैं

सामना में लिखा लेख कहता है, जनरल नरवणे केंद्र से सैन्य कार्रवाई का आदेश मांग रहे हैं तो प्रधानमंत्री मोदी ऐसा आदेश दें, यही देश की भावना है। भाजपा के नेता इसको लेकर भाषण देते रहे हैं। इस फैसले से भाजपा की केंद्र सरकार साहसी और सामर्थ्यवाली है, यह भी साबित हो जाएगा।

भाजपा नेताओं के अपने भाषणों में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के जिक्र पर लेख में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर उनका गुस्सा है। हिंदुस्तानी फौज संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है। पाकिस्तानी फौज की तरह घुसपैठ करना हमारी फौज का पुरुषार्थ नहीं है। देश की संसद द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव को अमल में लाने का आदेश सेना प्रमुख ने मांगा है। केंद्र सरकार को अब पीछे नहीं हटना चाहिए। 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को सबक सिखाने का यही उत्तम मार्ग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+