बीजेपी को उद्धव का करारा जवाब, मुंबई में मीट बैन हरगिज मंजूर नहीं
मुंबई। मुंबई में मीट बैन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख है जिसमें साफ-साफ मीट बैन के खिलाफ जैन समाज को धमकी दी गई है।वहीं दूसरी ओर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि मीट पर बैन मंजूर नहीं है।

राज्य सरकार ने जैन पर्व के दौरान मीट की बिक्री को बैन कर दिया था और उसके बाद से ही हंगमा मचा हुआ है। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करेगी कि मुंबई में इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू न हो।
शिवसेना से पहले विपक्षी दल कांग्रेस और एनसीपी ने बीएमसी के मीट बैन आदेश की कड़ी आलोचना की थी। इस बीच, मुंबई के मीरा भायंदर में आठ दिनों तक मीट की बिक्री बैन कर दी गई है। मेयर ने 2 दिनों तक ही मीट बैन की अपील ठुकरा दी है।
बीएमसी की ओर से मंगलवार को ऐलान किया गया था कि जैन समुदाय के पर्यूषण पर्व के दौरान 11 सितम्बर से 18 सितम्बर तक आठ दिन के लिए मीट की बिक्री नहीं होगी।
एनसीपीके अधिकार वाली नवी मुंबई नगर निगम ने भी 17 सितम्बर तक पर्यूषण पर्व को देखते हुए मीट पर बैन लगाने की घोषणा की थी। लेकिन मंगलवार को पार्टी ने कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए इस पर आपत्ति जताई।
मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि आठ दिन तक मीट की बिक्री पर बैन न हो। शिवसेना बीएमसी में दबाव वाली पार्टी है और यहां पर बीजेपी उसका सहयोगी दल है।
वहीं बीजेपी का कहना है कि यह नगर निकायों का फैसला है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications