जेटली के घर शादी- शिव कुमार शर्मा के संतूर के साथ मीका का तड़का
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) वित मंत्री अरुण जेटली के घऱ में बीते कुछ दिनों से फ्रेंडली विवाद चल रहा था। वह खत्म हो गया है। विवाद संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा और मीका के नामों पर था।
जलवा बिखरेंगे
दरअसल अरुण जेटली की पुत्री सोनाली का जल्दी ही विवाह होने जा रहा है। विवाह समारोह में पंडित शिव कुमार शर्मा अपना जलवा बिखरे या मीका छा जाएं, इस मसले पर विवाद था।
कुछ सदस्य पंडित जी के पक्ष में थे, तो यंग जेनरेशन मीका को पसंद कर रही थी। आखिर तय ये हुआ कि सोनाली की शादी के समारोह में दोनों ही मौजूद रहेंगे। दोनों ही अपनी कला का रंग बिखरेंगे। यानी सब खुश।
बेटी-बेटा वकील
जानकारों का कहना है कि जेटली की वकील पुत्री सोनाली का निकट भविष्य में विवाह है। जेटली का एक पुत्र भी है। उसका नाम रोहन है। रोहन भी वकील है।
मीडिया से दूर
जेटली इस बात को सुनिशिचत करते हैं कि उनके दोनों बच्चे मीडिया की नजरों से दूर रहें। इसलिए ये आमतौर पर मीडिया की सुर्खियों में नहीं दिखते। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सोनाली को मीडिया ने एकाध बार देखा और कैमरे में कैद किया। वह बेहद सुसंस्कृत कन्या हैं।