'अंगूरी भाभी' ने कहा, शो प्रोड्यूसर बोलते थे मुझे हॉट, करते थे छेड़खानी

मलाड पुलिस स्टेशन में शिल्पा शिंदे ने शो प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिल्पा का आरोप है कि प्रोड्यूसर ने उनका यौन शोषण किया।

मुंबई। टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' से फेमस हुई पूर्व अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मलाड पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। शो की प्रोड्यूसर बेनिफर और उनके पति संजय कोहली से विवादों की वजह करीब एक साल पहले शिल्पा ने शो छोड़ दिया था।

एक साल बाद मामला फिर गरमाया

एक साल बाद मामला फिर गरमाया

पिछले साल शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर बेनिफर और उनके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शो छोड़ा था तो काफी हंगामा मचा था। प्रोड्यूसर ने शिल्पा पर आरोप लगाया था कि वो रोज नई-नई डिमांड लेकर आती थी। विवाद शांत होने के बहुत दिनों के बाद एक बार फिर से शिल्पा ने प्रोड्यूसर के खिलाफ कदम उठाकर मामले को गरमा दिया है।

शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

थाने में दी गई एफआईआर में शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर गलत तरीके से छूने और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। शिल्पा ने आरोप लगाया है कि निर्माता उनको सेक्सी और हॉट कहते थे। शिल्पा का यह भी कहना है कि प्रोड्यूसर उनसे छेड़छाड़ करते थे और शो से निकालने की धमकी दिया करते थे।

शिल्पा के आरोपों पर प्रोड्यूसर बेनिफर का जवाब

शिल्पा के आरोपों पर प्रोड्यूसर बेनिफर का जवाब

शिल्पा के इन आरोपों पर प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा है कि शिल्पा पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रही हैं, इसलिए इस मामले पर वह कमेंट नहीं करना चाहतीं। बेनिफर ने कहा कि कानून पर उनको यकीन है।

पिछले साल शो छोड़ने के बाद मचा था बवाल

पिछले साल शो छोड़ने के बाद मचा था बवाल

शिल्पा ने जब पिछले साल शो छोड़ा था इसको लेकर काफी बवाल मचा था। अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे काफी फेमस हो चुकी थीं। प्रोड्यूसर नहीं चाहते थे कि शिल्पा शो छोड़े। शिल्पा के फैसले के बाद टीवी प्रोड्यूसर असोसिएशन ने शिल्पा का बहिष्कार किया था। वहीं प्रोड्यूसर बेनिफर ने शो बीच में छोड़ने पर शिल्पा पर 12 करोड़ का दावा ठोका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+