शिल्पा शेट्टी ने भी बेंगलुरू में किया योग, खींची सेल्फी
बैंगलुरू। आज योग दिवस पर देश की जानी-मानी हस्तियों ने योग-शिविरों में बढ़चढकर हिस्सा लिया और योग किया, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज सीएम सिद्धारमैया और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 10,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन कांतिरावा स्टेडियम में किया गया था।
जहां योग के बाद शिल्पा शेट्टी योग गुरू के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखायी दीं। इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा ने वृक्षासन और अन्य योग आसन किए, तथा लोगों को सलाह दी कि वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास करें।
इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट के जरिये लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई भी दी थी। मालूम हो शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल हैं, जिनके चेहरे और काया से उम्र का पता नहीं चलता है, उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे कामुक अभिनेत्रियों में होती है, शिल्पा शेट्टी बाबा रामदेव की बहुत बड़ी भक्त हैं और इन्हें कई बार बाबा रामदेव के योग मंच पर देखा गया है।














Click it and Unblock the Notifications