शर्लिन चोपड़ा ने 'बुर्ज खलीफा' में खरीदा फ्लैट, शेयर की बोल्ड फोटो, जानिए कितनी है कीमत

मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड की विवादित अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा सुर्खियों में हैं, वजह इस बार उनकी कोई अश्लील तस्वीर या बयान नहीं हैं बल्कि बुर्ज खलीफा है, अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे, तो सुनिए शर्लिन चोपड़ा ने दुबई के बुर्ज खलीफा में भी अपने लिए एक फ्लैट लिया है।

शर्लिन ने लिखा-'फीलिंग सो ग्राउंडेड'

शर्लिन ने लिखा-'फीलिंग सो ग्राउंडेड'

इस बात की जानकारी खुद शर्लिन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है, उन्होंने बुर्ज खलीफा के अपने अपार्टमेंट से एक बोल्ड फोटो क्लिक करके इंस्ट्रागाम पर शेयर की है, फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- 'फीलिंग सो ग्राउंडेड'। (तस्वीरें काफी अश्लील हैं, जिन्हें आप शर्लिन के इंस्ट्रा अकाउंट पर देख सकते हैं)

दोस्त के कहने पर शर्लिन ने खरीदा फ्लैट!

इसके अलावा E Times को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि दुबई में रहने वाले उनके एक खास दोस्त ने उन्हें इस बात का सुझाव दिया कि दुबई में रियलस्टेट काफी लाभप्रद है और उन्हें बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट ले लेना चाहिए इसलिए मैंने उसकी सलाह मान ली।

बुर्ज खलीफा में 2 BHK की कीमत 15 करोड़

बुर्ज खलीफा में 2 BHK की कीमत 15 करोड़

गौरतलब है कि बुर्ज खलीफा में काफी महंगे फ्लैट मिलते हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार एक टू बेडरूम फ्लैट खरीदने के लिए भी करीब 15 करोड़ रुपये चाहिए। हालांकि, अभी शर्लिन चोपड़ा के फ्लैट की कीमत की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बुर्ज खलीफा की खासियत

बुर्ज खलीफा की खासियत

  • मालूम हो कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर यानी की 2716.5 फीट है यानी की एफिल टॉवर से करीब तीन गुना ज्यादा है।
  • बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 बिलियन डॉलर खर्च हुआ है।
  • बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिल है, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल और 900 अपार्टमेंट्स है।
  • बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था, बाद में यहां के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नह्हान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया।
  • बुर्ज खलीफा का काम साल 2004 में शुरू हुआ और ये 2010 में बनकर तैयार हुआ था, बुर्ज खलीफा को करीब 12,000 मजदूरों ने मिलकर बनाया।
  • बुर्ज खलीफा में एक समय में करीब 35000 लोगों के रहने की व्यवस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+