क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आखिरी सांस तक थी कांग्रेस की फ्रिक, शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को दिया था ये अंतिम संदेश

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। शीला दीक्षित को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद शुक्रवार को फोर्टिस-एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित अपने अंतिम समय तक राजनीति में सक्रिय रहीं और अपने कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश देती रहीं। शीला दीक्षित ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आखिरी निर्देश बीजेपी के मुख्यालय के बाहर धरना प्रर्दशन का दिया था। जोकि यूपी में प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने जाने के विरोध में था।

बीजेपी मुख्यालय के बाहर आंदोलन करने को कहा था

बीजेपी मुख्यालय के बाहर आंदोलन करने को कहा था

शीला दीक्षित अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेस की फिक्र में थीं। शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में उनके कैबिनेट सहयोगी रहीं किरण वालिया ने कहा कि उन्होंने अपने आखिरी संदेश में कार्यकर्ताओं से बीजेपी मुख्यालय के बाहर आंदोलन करने को कहा था। वह आंदोलन के लिए मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनकी जगह पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन युसूफ को नेतृत्व करने के लिए कहा था।

अंतिम सांस तक थी कांग्रेस की फ्रिक

अंतिम सांस तक थी कांग्रेस की फ्रिक

किरण वालिया ने बताया कि, शुक्रवार की शाम को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शीला दीक्षित ने कहा था कि यदि यूपी सरकार और प्रियंका गांधी के बीच गतिरोध समाप्त नहीं होता है तो कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि, यूपी में गतिरोध समाप्त हो गया। यदि ऐसा ना होता तो हम बीजेपी मुख्यालय के बाहर आंदोलन करते। यूपी के सोनभद्र में जमीन विवाद में मारे गए 9 लोगों के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची थीं। यूपी प्रशासन ने प्रियंका को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया था और इसके विरोध में वह धरने पर बैठ गई थीं।

हर कोई निधन की खबर सुन सन्न रह गया

हर कोई निधन की खबर सुन सन्न रह गया

शीला दीक्षित के निधन पर ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि दूसरे तमाम दलों के नेताओं ने भी शोक जाहिर किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, 'अभी अभी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में बेहद दुखद खबर का पता चला। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे।'

<strong>तेजस्वी बोले- राष्ट्रीय आपदा घोषित हो बिहार की बाढ़, 10 हजार करोड़ का मांगा पैकेज</strong>तेजस्वी बोले- राष्ट्रीय आपदा घोषित हो बिहार की बाढ़, 10 हजार करोड़ का मांगा पैकेज

Comments
English summary
Sheila Dikshit's last instruction to congress workers was to stage a protest outside BJP headquarters
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X