शीला छोड़ेंगी गर्वनर का पद! लौटेंगी कांग्रेस में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। केरल की गवर्नर शीला दीक्षित अपने पद को जल्दी ही छोड़ सकती हैं। समझा जाता है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधान सभा चुनाव से पहले उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है। मुमकिन है कि शीला दीक्षित आने वाले कुछ समय के भीतर केरल के राज भवन को छोड़कर दिल्ली आ सकती हैं।

शीला दीक्षित मिलीं थी मोदी से
हालांकि पहले माना जा रहा था कि वे अपने पद पर बनी रहेंगी। उनसे मोदी सरकार ने भी अपने पद को छोड़ने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया था। हालांकि गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने यूपीए सरकार के दौरान नियुक्त बहुत गवर्नरों को पद छोड़ने के लिए तो कहा था,पर शीला दीक्षित से इस बाबत कुछ नहीं कहा गया। शीला दीक्षित कुछ समय पहले राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलीं थीं। उस भेंट के बाद उन्होंने कहा था कि उनसे किसी ने अपने पद को छोड़ने के लिए नहीं कहा।
कांग्रेस दिल्ली असेंबली चुनाव मन से लड़ेगी
जानकारों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव पूरे मन से लड़ने के मूड में है। कांग्रेस को जनता से फीडबैक मिल रहा है कि जनता को समझ आ रहा है कि दिल्ली में शीला सरकार का कामकाज शानदार था। इसलिए उसे विधान सभा चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ना चाहिए। कांग्रेसी नेता यह भी मानते हैं कि आम आदमी पार्टी से भी जनता का मोह भंग हो चुका है। जनका को समझ आ गया है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ हल्ला-गुल्ला ही कर सकती है। इस सोच के चलते कांग्रेस शीला दीक्षित को फिर से दिल्ली कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications