कांग्रेस में जारी इस्तीफों के बीच शीला दीक्षित का बड़ा कदम, कई पदों पर की नियुक्तियां

नई दिल्ली। एक ओर कांग्रेस पार्टी में लगातार इस्तीफों का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 14 जिला कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर और 280 ब्लॉक कमेटी ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है। पिछले महीने ही शीला दीक्षित ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दिल्ली की 280 ब्लॉक समितियों को भंग कर दिया था। इस कदम के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन की तैयारी शुरू हुई थी। शीला दीक्षित का नया कदम इसी से जुड़ा माना जा रहा है। वैसे भी दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी नए सिरे तैयारी में जुट गई है।

पिछले महीने ही शीला दीक्षित ने भंग कर दी थी 280 ब्लॉक समितियां

पिछले महीने ही शीला दीक्षित ने भंग कर दी थी 280 ब्लॉक समितियां

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कई और पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। वहीं प्रदेश स्तर पर भी पार्टी संगठन में कई इस्तीफे हुए। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दिल्ली की बात करें तो यहां भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। इसके बाद पार्टी में जरूरी बदलाव के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष ने 28 जून को 280 ब्लॉक समितियों को भंग कर दिया था।

14 जिला और 280 ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ऑब्जर्वरों की नियुक्ति

14 जिला और 280 ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ऑब्जर्वरों की नियुक्ति

अब शीला दीक्षित ने पूरे मामले में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 14 डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस ऑब्जर्वर और 280 ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस की कोशिश आगामी चुनाव में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की है। दिल्ली में कांग्रेस का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी से है।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में घमासान

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में घमासान

दूसरी ओर राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर इस्तीफों का दौर जारी है। कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उनमें गुना के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा अकल्पनीय था। उन्होंने कहा कि जो इस पुरानी पार्टी को फिर से खड़ा कर सके, ऐसे नेता का चुनाव जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। कभी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन अब 7 हफ्ते गुजर चुके हैं, ऐसे में कांग्रेस वर्किंग कमेटी को जल्द से जल्द अगले अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+