CAA और NRC पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कही ये बात, पहले भी दे चुकी हैं ऐसा बयान
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और भारतीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर भारत में मचे बवाल के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक बार फिर अपना पूराना बयान दोहराते हुए स्पस्ट किया है कि सीएए और एनआरसी भारत का आंतरिक मामला है। बता दें कि एनआरसी कानून के तहत असम में सरकार बांग्लादेश से आए घुसपैठियों की भी पहचान कर रही है।

गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी कानून के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। भारत में असम इकलौता ऐसा राज्य हैं जहा एनआरसी लागू किया गया है उसके अलावा अभी किसी प्रदेश में ऐसा कोई कानून नहीं है। सरकार असम में गैरकानूनी तरीके से घुसे बांग्लादेशियों की पहचान कर रही है। भारत में मचे हंगामें पर जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने हमेशा कहा है कि सीएए और एनआरसी भारत के आंतरिक मामले हैं।
पहले भी दे चुकी हैं ऐसा बयान
पिछले साल अक्टूबर महीने में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिनों के भारत दौरे पर आई थी। भारत आने के बाद शेख हसीना ने कहा कि असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से बांग्लादेश को कोई दिक्कत नहीं है। इस बारे में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन के दौरान पीएम मोदी से पहले ही बात हो चुकी है।
बता दें कि भारत सरकार एनआरसी के जरिए घुसपैठियों की पहचान कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें बड़ी संख्या में बांग्लादेश से आए लोग शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब शेख हसीना से पूछा गया क्या वे पीएम मोदी के आश्वासन से संतुष्ट हैं, इसपर उन्होंने कहा, 'बेशक, मुझे एनआरसी से कोई समस्या होती नहीं दिखाई दे रही है। बांग्लादेश को भी इससे चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पीएम मोदी से मेरी बात हो चुकी है। सब ठीक है।'
यह भी पढ़ें: जानिए WhatsApp पर फैलाए जा रहे 'हिंदू राष्ट्र' वाले मैसेज का सच, पुलिस ने दर्ज की FIR












Click it and Unblock the Notifications