'रुचिका की जिंदगी मोदी ने कैसे बर्बाद की',PM को 'मां-बहन' की गाली देने वाली लड़की को पूनावाला ने किया एक्सपोज

Ruchika Singh Viral Video: रुचिका सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अब रुचिका सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में रुचिका सिंह कह रही हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। । उनका दावा है कि उन्हें लगातार निशाना बनाया गया और अब वह पीछे हटने वाली नहीं हैं।

अब रुचिका सिंह के वीडियो पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधते हुए पूरी क्रोनोलॉजी समझाई है। शहजाद पूनावाला ने रुचिका के नए वायरल वीडियो को लेकर पूरी टाइमलाइन सामने रखी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पीएम मोदी ने सार्वजनिक तौर पर माफी की बात कही और पुलिस कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी, तो अब रुचिका प्रधानमंत्री पर ही अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप क्यों लगा रही हैं।

Ruchika Singh Viral Vide

पूनावाला ने कहा,

"पहले रुचिका ने माफी मांगते हुए कहा था कि वह दूसरों के प्रभाव में आ गई थीं। अब नए वीडियो में उनका रुख पूरी तरह अलग नजर आ रहा है। मेरा सवाल यही है कि अगर प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर माफी की अपील की और पुलिस ने भी मामले को आगे नहीं बढ़ाया, तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई और पीछा किए जाने का आरोप किस आधार पर लगाया जा रहा है।"

उन्होंने नए वीडियो की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया। उनका दावा है कि 5 सितंबर को कॉकरोच जनता पार्टी का एक और प्रदर्शन प्रस्तावित है और इसी से कुछ दिन पहले रुचिका का वीडियो सामने आया है।

वीडियो की टाइमिंग पर भी उठे सवाल

पूनावाला ने आरोप लगाया कि नए वीडियो को आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाया। उन्होंने इसे राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने की कोशिश बताया। पूनावाला ने कहा,

''आज रुचिका का एक और वीडियो सामने आया है और वो वीडियो तब सामने आ रहा है जब कुछ ही दिनों में सीजेपी का एक और प्रोटेस्ट होने वाला है 5 सितंबर को। अब ये टाइमिंग बड़ा क्यूरियस है। 5 सितंबर को जब सीजेपी का अगला प्रोटेस्ट होने वाला है, तब एक वीडियो रुचिका सिंह का वो आता है कि प्रधानमंत्री मोदी को ब्लेम करती है कि उसकी लाइफ हेल बन चुकी है, वो कहीं जा नहीं पा रही है और वो सारी चीजों के लिए मोदी जी को ब्लेम करती है और कहती है कि मुझे हंट किया जा रहा है और वो मोदी जी की वजह से है। इस वीडियो को उठाकर सीजेपी और आम आदमी पार्टी के पूरे सिस्टम में फैलाने का काम किया है। तो अब मैं केवल फैक्ट्स रखना चाहता हूं। फैक्ट नंबर वन, जो क्या रुचिका सिंह ने पहले माफी मांगी थी कि भाई मुझे इन्फ्लुएंस किया गया था,वो माफी सच्ची नहीं थी, वो फेक थी। दूसरी बात- वो कहती है कि मुझे कानूनी तरीके से परेशान किया जा रहा है, उसके लिए मोदी जिम्मेदार। मोदी जी ने तो पब्लिकली माफ किया, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर रेगुलर एफआईआर नहीं किया आपके खिलाफ। तीसरी बात, टाइमिंग देखिए कि इतने दिनों तक ये वीडियो अनएडिटेड वीडियो सामने नहीं आता है, आज ये वीडियो सामने आता है और उसको तुरंत रैप अप कौन करता है? आम आदमी पार्टी, जो सीजेपी और आम आदमी पार्टी में तो आप जानते ही हैं क्या कनेक्शन है, संजय सिंह, सोमनाथ भारती, सौरभ दास, अभिषेक तिप्पे प्रमोट किया।''

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा,

''आखिर में सवाल ये बनता है कि क्या ये केवल सिर्फ लाइमलाइट में आने का है, हेडलाइन ग्रैब करने का, अटेंशन ग्रैब करने का, सीक करने का और विक्टिम कार्ड फिर से एक बार खेलने का। तो मैंने आपको केवल फैक्ट्स दिए हैं, मैंने आपको केवल टाइमलाइन दी है, मैंने आपको केवल सारी चीजें, जो हैं क्रोनोलॉजी में समझाई हैं। अब आप निष्कर्ष निकालिए कि इसके पीछे कोई सहयोग है, कोई प्रयोग है, कोई उद्योग है, ये सब आप तय कीजिए।''

हालांकि यह आरोप पूनावाला का राजनीतिक दावा है और इससे यह साबित नहीं होता कि वीडियो किसी राजनीतिक रणनीति के तहत ही जारी किया गया था। वीडियो की असली रिकॉर्डिंग तारीख, स्रोत और उसके प्रसार की पूरी कड़ी की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के बीच कथित संपर्क का भी जिक्र किया और अभिषेक टिप्के को लेकर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने सोनम वांगचुक की ओर से लगाए गए कथित आरोपों का भी हवाला दिया।

रुचिका सिंह के नए वीडियो पर क्यों मचा सियासी घमासान?

वीडियो में रुचिका सिंह कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जिंदगी को बेहद मुश्किल बना दिया है। वह यह भी दावा करती हैं कि 15 साल की उम्र में उन्हें हर जगह परेशान किया गया और अब उन्हें अपना चेहरा छिपाकर चलना पड़ता है।

उनके कथित बयान का मतलब यह है कि वह इस दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटेंगी। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। कुछ यूजर्स ने रुचिका का समर्थन किया, जबकि कुछ ने उनके दोबारा सामने आने पर सवाल उठाए।

इस मामले की शुरुआत जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़ी बताई गई थी। इसी दौरान रुचिका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा में रुचिका के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में इसे दिल्ली पुलिस को भेजे जाने की बात सामने आई।

इसके बाद रुचिका ने हाथ जोड़कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। उन्होंने अपने सफाई वाले वीडियो में कहा था कि उनसे यह सब किसी के प्रभाव में आकर हुआ। उनका दावा था कि कर्नाटक में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें प्रभावित किया था।

माफी के बाद PM मोदी ने क्या कहा था?

विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने बच्चों की तरफ से की गई ऐसी गलतियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझाने और सही रास्ते पर लाने की बात कही थी।

मोदी ने कहा था कि कई बच्चों ने गुस्से या प्रभाव में आकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे मामलों में समाज को बच्चों को सुधारने का मौका देना चाहिए। शहजाद पूनावाला ने इसी घटनाक्रम को अपनी दलील का आधार बनाया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद रुचिका के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर को दिल्ली पुलिस ने नियमित एफआईआर में आगे नहीं बढ़ाया।

विवाद के बाद रुचिका की मां का भी बयान सामने आया था। पूनावाला के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था और कहा था कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी बेटी को माफ किया।

दूसरी तरफ, द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में रुचिका की मां के हवाले से दावा किया गया था कि नोएडा के सेक्टर 150 स्थित उनके किराए के घर पर पुलिसकर्मी, टीवी रिपोर्टर और कुछ आक्रामक लोग लगातार पहुंच रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार को भारी दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उन्हें घर छोड़ना पड़ा। यानी इस पूरे मामले में दो अलग-अलग दावे सामने आते हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री की ओर से माफी और कानूनी कार्रवाई न बढ़ाने की बात है। दूसरी तरफ परिवार की तरफ से कथित दबाव और उत्पीड़न की शिकायत का दावा है।

असली सवाल क्या है?

वायरल है, लेकिन उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी, पुराने विवाद में उनके खिलाफ नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज होने और बाद में उनके माफी मांगने की बात सामने आ चुकी है। तीसरी, प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों की ऐसी गलतियों पर माफी और सुधार का रास्ता अपनाने की अपील की थी। इसलिए नए वीडियो को देखकर सीधे यह निष्कर्ष निकालना कि इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश है, अभी जल्दबाजी होगी। इसी तरह रुचिका के हर आरोप को बिना जांच के सच मान लेना भी सही नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+