Shehzad Poonawalla Caste: किस जाति से हैं शहजाद पूनावाला? क्यों बदलना पड़ा था परिवार को सरनेम?

Shehzad Poonawalla Caste: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने 17 अगस्त 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र भेजकर राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से खुद को मुक्त करने की मांग की। इससे पहले भी पूनावाला ने 30 जुलाई 2026 को गंभीर वित्तीय और निजी परिस्थितियों का हवाला देते हुए भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।

अब लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहने की बात कही है। पूनावाला ने पत्र में हाल की कुछ घटनाओं और कुछ लोगों का भी जिक्र किया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह भाजपा की 'व्यवस्था' छोड़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के विचारों का समर्थन आगे भी करते रहेंगे।

Shehzad Poonawalla Caste

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के इस्तीफे के बाद लोग उनकी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी खोजबीन कर रहे हैं। राजनीतिक बयानों और हालिया घटनाक्रम के साथ-साथ लोग उनके परिवार, धर्म और जाति (Caste) के बारे में भी जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि शहजाद पूनावाला किस जाति से आते हैं और क्या उनका संबंध देश के मशहूर पूनावाला कारोबारी परिवार से है?

किस जाति से हैं शहजाद पूनावाला? क्या है सरनेम का मतलब?

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और शहजाद पूनावाला के बयानों के अनुसार, वो एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं। शहजाद पूनावाला का जन्म 17 अक्टूबर 1987 को महाराष्ट्र के पुणे में एक शिया मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने कई मौकों पर खुद को भारतीय मुस्लिम बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह भारत की विभिन्न धार्मिक परंपराओं, खासकर सनातन धर्म, का सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने क्यों छोड़ दिया BJP का साथ, वकील से लेकर फायरब्रांड प्रवक्ता तक! कैसा रहा राजनीतिक सफर?

शहजाद पूनावाला ने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उनके परिवार का मूल सरनेम 'जमादादा' (Jamadada) था। उनके अनुसार, उनके पिता ने पुणे में कारोबार शुरू करने के बाद 'पूनावाला' सरनेम अपनाया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बदलाव किस कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ या परिवार की पुरानी वंश परंपरा क्या थी।

क्या Serum Institute वाले Poonawalla परिवार से है शहजाद का रिश्ता?

शहजाद पूनावाला का सरनेम मशहूर पूनावाला परिवार से मिलता है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका Serum Institute of India से जुड़े पूनावाला परिवार से कोई संबंध नहीं है। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। बता दें, शहजाद पूनावाला के छोटे भाई तेहसीन पूनावाला भी देश के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक हैं। हालांकि, दोनों भाइयों के राजनीतिक विचार अलग-अलग रहे हैं। शहजाद भाजपा से जुड़े रहे, जबकि तेहसीन कई मुद्दों पर अलग राजनीतिक रुख रखते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Shehzad Poonawalla Resigns: बीजेपी को बड़ा झटका! शहजाद पूनावाला ने छोड़ी पार्टी, X बायो से हटाया भाजपा का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+