बोरा मर्डर केस: मौत के बाद भी इंद्राणी ने किए थे शीना को ई-मेल?
मुंबई। ऱिश्तों के मायाजाल में फंसे शीना मर्डर केस के अभी भी कुछ ऐसे पहलू हैं जो सुलझे नहीं हैं। जैसे कि पुलिस अभी भी यह बात जान नहीं पायी है कि मर्डर के बाद इंद्राणी ने शीना को दो मेल क्यों भेजे थे?
दरअसल इंद्राणी के ईमेल अकाउंट से यह पता चला है कि उसने शीना और मिखाइल को दो मेल किये थे जिसमें यह लिखा था कि अगर उन दोनों ने ज्यादा नाटक किया तो दोनों को जो चालीस हजार की पॉकेटमनी दी जाती है वो बंद हो जायेगी।
पुलिसिया जांच में यहु कुछ और बातें निकलकर सामने आयी हैं..
- पुलिस को लगता है कि शीना ने इंद्राणी को धमकी देनी शुरू कर दी थी कि अगर वो उसे प्रापर्टी में हिस्सा नहीं देती है तो वो उसे पीटर मुखर्जी के सामने एक्सपोज कर देगी।
- वो पीटर को बता देगी कि शीना-मिखाईल दोनों इंद्राणी के बहन-भाई नहीं बल्कि बेटी-बेटा हैं।
- पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि असुरक्षा और जलन के कारण इंद्राणी ने शीना का कत्ल कर दिया हो।
- क्योंकि उसे लग रहा हो कि अगर शीना और राहुल मुखर्जी की शादी हो जायेगी तो उसका दबदबा पीटर मुखर्जी के परिवार में उसके बराबर हो जायेगा।
- इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राईवर ड्राइवर श्यामबीर के मुताबिक इंद्राणी ने 24 अप्रैल 2012 को ही शीना को गला घोंट कर मार दिया था।
- पुलिस को मुताबिक मिखाइल मिखाइल ने इंद्राणी के मेल का रिप्लाई नहीं किया था। संभवतः उसे इस बात का डर था कि कहीं उसका खर्चा रोक ना दिया जाये।
- अगर वाकई में 24 अप्रैल 2012 को शीना का खून हो गया था तो इंद्राणी ने 7 जुलाई 2012 को उसे मेल क्यों किया था, इस बात का पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications