शीना बोरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी इंद्राणी और पीटर मुखर्जी ने तलाक के लिए दी अर्जी
मुंबई। चर्चित शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणई मुखर्जी और पीटर मुखर्जी ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। बता दें कि ये दोनों अपनी बेटी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं। हाल ही में सीबीआई की एक अदालत ने पूर्व आईएनएक्स मीडिया इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड की पूर्व एग्जिक्यूटिव 24 वर्षीय शीना बोरा की 24 अप्रैल, 2012 को हत्या कर दी गई थी।
हत्या के दूसरे दिन शीना का शव रायगढ़ जिले के गागोडे गांव के पास जंगल में जलाकर फेंक दिया गया था।

घटना की जांच कर रही पुलिस ने इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया था। जबकि इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर मुखर्जी को नवंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। जून महीने इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि इंद्राणी और पीटर के बीच तलाक की बात पहले से चर्चा में थी।साल 2016 में पीटर के वकील ने बताया था कि उनके क्लाइंट इंद्राणी से तलाक चाहते हैं।
क्या है मामला?
मालूम हो कि 24 साल की शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को रायगढ़ के पेन खोपली से बरामद किया गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा था। इस घटना के खुलासे के बाद ड्राइवर श्याम राय को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पूछताछ के बाद उसने इस हत्या में इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति के शामिल होने की बात कही। इस बयान के बाद 29 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को दिया गया था। 2015 में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें-महिला कार्यकर्ता को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरएसएस का बड़ा नेता गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications