इंद्राणी मुखर्जी की सीबीआई डायरेक्टर को चिट्ठी- जिंदा है शीना बोरा, कश्मीर में मिलेगी
मुंबई, 16 दिसंबर: साल 2012 के चर्चित शीना बोरा हत्याकंड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि शीना अभी भी जिंदा है। मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि उसकी बेटी शीना बोरा जिंदा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सीबीआई अगर शीना की तलाश कराएगी तो वो उनको कश्मीर में मिल सकती है। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी 2015 से जेल में हैं।

सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र में मुखर्जी ने लिखा है कि वह हाल ही में जेल में एक महिला से मिली थी, जिसने कहा था कि वह कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी। ऐसे में सीबीआई को कश्मीर में शीना बोरा की तलाश करनी चाहिए। इस पत्र के अलावा इंद्राणी ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष भी एक आवेदन किया है, जिस पर जल्दी ही सुनवाई हो सकती है।
Recommended Video
इंद्राणी मुखर्जी को 2015 में शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह मुंबई की भायखला जेल में बंद है। उनकी जमानत याचिका को पिछले महीने ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इंद्राणी अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं।
2012 में हुई थी शीना की हत्या
24 साल की शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को पेन खोपली से बरामद किया गया था। शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को पकड़ा गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा था।












Click it and Unblock the Notifications