Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sheena Bora Row: क्या सच बोल रही है पांच पतियों वाली इंद्राणी मुखर्जी? पढ़े रिश्तों के मकड़जाल की पूरी कहानी

मुंबई, 16 दिसंबर। पिछले 6 सालों से जेल की हवा काट रही शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने आज एक बड़ा खुलासा करके सबको चौंका दिया है। इंद्राणी ने केंद्रीय जांच एजेंसी को एक लेटर लिखा है कि 'जिस शीना के कत्ल के केस में वो जेल में बंद है, वो लड़की जिंदा है और वो कश्मीर में है इसलिए सीबीआई को उसे ढूंढना चाहिए।' मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंद्राणी ने चिट्ठी में बताया है कि जेल में उसे मिली एक महिला कैदी ने उसे बताया कि वो शीना बोरा से कश्मीर में मिल चुकी है।

रिश्तों के मकड़जाल की पूरी कहानी

रिश्तों के मकड़जाल की पूरी कहानी

इस बारे में शीना के वकील ने कहा कि वो आज शीना से जेल में मिलेंगे, उन्हें सिर्फ इतना पता है कि इंद्राणी ने सीबाआई को लेटर तो लिखा है लेकिन उन्हें ये नहीं पता है कि पत्र में क्या लिखा है? इंद्राणी के लेटर के बाद से एक बार फिर से इस हाईप्रोफाइल केस की चर्चा जोर-शोर से होने लगी है। रिश्तों के मकड़जाल में उलझे इस केस में बहुत सारे ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। मालूम हो कि शीना बोरा, इंद्राणी की दूसरी शादी से हुई बेटी थी, जो कि साल 2012 में अचानक गायब हो गई थी।

इंद्राणी मुंबई के भायखला जेल में बंद है

इंद्राणी मुंबई के भायखला जेल में बंद है

इसके तीन साल बात यानी कि साल 2015 में ये पता चला कि शीना का खून हो गया था और उसको मारने वाली खुद उसकी मां इंद्रणी ही थीं, उसके बाद इंद्राणी और उनके पति पीटर मुखर्जी को 2015 में 25 वर्षीय शीना बोरा के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तब से ही इंद्राणी मुंबई के भायखला जेल में बंद है। सीबीआई ने इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी, उसके ड्राइवर श्‍यामवर राय, पूर्व पति संजीव खन्‍ना , पीटर मुखर्जी को आरोपी बनाया था। जिसमें पीटर को साल 2020 में बेल मिल गई थी लेकिन इंद्राणी की बेल की अर्जी कई बार खारिज हो गई। ऐसे में दो बार खबर ये भी आई कि इंद्राणी ने जेल में खुद को मारने की भी कोशिश की थी।

इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा ने की है 5 शादी

इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा ने की है 5 शादी

इंद्राणी मुखर्जी के बारे में कई खुलासे हुए हैं, जैसे कि इंद्राणी ने असल जिंदगी में 5 बार शादी की है और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी इंद्राणी के पांचवें पति थे, जिनसे भी अब उसका तलाक हो चुका है। पीटर को खुद इंद्राणी के इस सच के बारे में मालूम नहीं था, उन्होंने जांच के दौरान ये बातें बताई थीं। आईएनएक्स मीडिया की सीईओ रहीं इंद्राणी मुखर्जी उर्फ परी बोरा जब 16 वर्ष की थी तो उसकी शादी एक वकील से हुई थी। वो लड़का एक राजनेता का बेटा था। हालांकि ये शादी चली नहीं इसके बाद उसने अपने घरवालों के कहने पर सिद्धार्थ दास से दूसरी शादी की थी, इसी शादी से उसे दो बच्चे हुए, जिनका नाम मिखाइल ( बेटा) और शीना ( बेटी) थे।

पैसे वाले से शादी करती थी इंद्राणी?

पैसे वाले से शादी करती थी इंद्राणी?

लेकिन ये शादी भी चली नहीं और इंद्राणी सिद्धार्थ को छोड़कर अपने मां-बाप के पास वापस चली आई थी और अपना होटल का बिजनेस चलाने लगी थी। इसी बिजनेस के दौरान इंद्राणी की मुलाकात साहिल खन्ना से हुई, जिससे इंद्राणी ने तीसरी शादी की थी लेकिन कुछ वक्त बाद उसने उसे भी छोड़ दिया, घरवाले भी उसके इस कदम से काफी हैरान थे इसलिए वो गुवाहाटी का कामकाज छोड़कर कोलकाता में बिजनेस करने लगी इसी दौरान वो बिजनेस मैन संजीव खन्ना से मिलीं और फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली। ये इंद्राणी की चौथी शादी थी, इस शादी से दोनों को एक बेटी विधि है। लेकिन इसके बाद उसके और संजीव में झगड़े शुरू हो गए और इंद्राणी ने संजीव को भी छोड़ दिया और मुंबई में स्टार इंडिया में बतौर एचआर कंसल्टेंट की नौकरी करना शुरू कर दिया, बस यहीं वो मिली पीटर मुखर्जी से और उसके बाद दोनों ने साथ में वक्त बीताना शुरू कर दिया और फिर शादी कर ली और इसके बाद इंद्राणी ने अपने मां-पिता से भी नाता तोड़ दिया, वो दस साल तक अपने घर भी नहीं गई थी।

पीटर मुखर्जी की दूसरी पत्नी थी इंद्राणी

जहां इंद्राणी की ये पांचवी शादी थी वहीं वो पीटर मुखर्जी की दूसरी पत्नी थी। पहली शादी से पीटर के दो बेटे राबिन मुखर्जी , राहुल मुखर्जी हैं। कहा जाता है कि जब इंद्राणी, दौलत-शौहरत की बुलंदी पर थी तो उसकी लाइफ में उसके दोनों बच्चे शीना और मिखाइल की वापसी हुई जो कि अब बड़े हो गए थे। खबरों के मुताबिक शीना भी इंद्राणी की ही तरह काफी खूबसूरत थी। इंद्राणी ने शीना को अपनी छोटी बहन कहकर पीटर से मिलवाया था, किसी को नहीं पता था कि शीना उसकी बेटी है। शीना और राहुल मुखर्जी का अफेयर चलने लगा, जिसको लेकर इंद्राणी काफी परेशान रहने लगी थी और ऐसा माना जाता है कि यही शीना की मौत की वजह बना था।

शीना और राहुल मुखर्जी का था अफेयर ?

शीना और राहुल मुखर्जी का था अफेयर ?

पीटर ने जांच में बताया था कि वो राहुल-शीना के रिश्ते से खुश नहीं थे लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार लिया था। कहा जाता है कि इंद्राणी को ये बात बिल्कुल पच नहीं रही थी कि जिस दौलत को पाने के लिए उसने इतने जाल बुने थे, वो बड़ी आसानी से उसकी बेटी की हो जाए और वो इसकी मालकिन बन जाए और इसी वजह से उसने शीना को सबसे दूर रहने को कहा था लेकिन जब शीना ने उसकी बात नहीं मानी तो इंद्राणी ने ही उसे मार डाला, ऐसा सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है। जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त शीना को मारा गया था वो गर्भवती थी, अगर ये सच है तो सवाल ये उठता है कि क्या वो बच्चा राहुल मुखर्जी का था?

तो क्या सीबीआई झूठ बोल रही है?

तो क्या सीबीआई झूठ बोल रही है?

सीबीआई ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि शीना बोरा की हत्या अप्रैल 2012 में की गई थी,उसकी लाश को रायगढ़ के पेन इलाके में जंगल के बीच दफन किया गया था, इस लाश की जांच की गई तो पता चला कि ये लाश शीना की ही है। एम्स की फोरेंसिक रिपोर्ट में भी यही कहा गया था। इस मर्डर केस में इंद्राणी, उसका ड्राइवर, उसके पूर्व पति संजीव और मौजूदा पति पीटर को मुख्य आरोपी बनाया गया था। अगर आज इंद्राणी सच बोल रही है तो सवाल ये उठता है कि जो लाश सीबीआई को मिली फिर वो किसकी थी? और वो कौन है जिसके दम पर इंद्राणी आज इतने सालों बाद शीना बोरा के जिंदा होने की बात कह रही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+