हार के बाद बौखलाई शाजिया, कहा केजरीवाल ने पार्टी को बनाया बंधक

shazia ilmi
नयी दिल्ली। इस बार का लोकसभा चुनाव कई बदलावों का चुनाव रहा। जहां भारतीय जनता पार्टी की लहर में देश जूब गया तो वहीं देश ने कांग्रेस को नकार दिया। वहीं आम आदमी पार्टी को देश की जनता ने नकार दिया।

वहीं हार से बौखलाई आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजिया इल्मी ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी में सिर फुटव्वल शुरू हो गई है।

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य शाजिया इल्मी ने पार्टी संजोयक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने हार का ठीकरा अरविंद केजरीवाल के सिर फोड़ दिया है। शाजिया ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने केजरीवाल पर निरंकुश तरीके से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके इसी स्टाइल के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

शाजिया ने कहा कि पार्टी ने पंजाब के अलावा कहीं भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके लिए सिर्फ एक आदमी जिम्मेदार है और वह है केजरीवाल। शाजिया ने आरोप लगाया कि स्वराज के नाम पर उन्होंने फैसले लेने वाली प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। दिल्ली में सत्ता छोड़ने और टिकट वितरण में पीएसी से चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अरविंद और मनीष के गुट ही पार्टी को चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+