शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी को अर्जुन, यशवंत सिन्हा को बताया भगवान कृष्ण, जमकर हुए ट्रोल

पटना: पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी छोडने के बाद पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि वो कहीं पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहे हैं और उनके पार्टी छोड़ने की खबरें पूरी तरह से अफवाह है। शत्रुघ्न ने कहा था कि 'अफवाह है कि मुझे टिकट नहीं दिया जाएगा इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इसी दल में रहूंगा और कहीं जाउंगा नहीं।' लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा अभी भी भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी करते रहते हैं और इसी कड़ी में किया गया उनका एक ट्वीट था, लेकिन इस ट्वीट पर शॉटगन ही ट्रोल हो गये।

shatrughan sinha trolled over his tweet featuring tejasvi yadav as arjun

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा को तेजस्वी यादव के मार्गदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए.

शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, ''द ग्रेट, यशवंत सिन्हा को तेजस्वी के मार्गदर्शन करने के लिए भगवान कृष्ण की तरह आगे आना चाहिए। तेजस्वी बिहार और देश के लिए अर्जुन की भूमिका निभाएंगे। जय बिहार, जय हिंद, आप सुन रहे हैं ना, सर???''
फिर क्या था, ट्विटर पर लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शॉटगन ही ट्रोल हो गये

समझ नही आ रहा है यह व्यक्ति क्या खेल खेलना चाहता है क्यों भाई अंकल कुछ स्पष्टीकरण क्यों नहीं करते

कई यूजर्स ने दिया शत्रु को जवाब

शायद सिन्हा साहब लालू के परिवारवालों से चारा चोरी करने के गुण सीखने गये हैं

तेजस्वी की तुलना अर्जुन से करने पर भड़के लोग

अरे सिन्हा जी,बिलकुल भी शर्म लिहाज नही रहा आपको,कहाँ अर्जुन कहाँ तेजस्वी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+