कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा- सूत्र
नई दिल्ली। भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया जाएगा। जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि मौजूदा समय में शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था।
भाजपा चुनाव समिति की बैठक कुछ दिन पहले हुई थी, जिसमे पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था और प्रधानमंत्री मोदी भी इसमे शामिल थे। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय शामिल हुए थे। गौर करने वाली बात है कि शत्रुघ्न सिन्हा काफी लंबे समय से पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर पीएम मोदी पर निशाना साधा और बागी तेवर दिखाए थे।
अपनी पार्टी पर लगातार कटाक्ष करने वाले बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को ट्विटर पर शायराना अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने इशारों ही इशारों में कई बातें कहीं। ट्वीट पर उन्होंने लिखा सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है। नेतृत्व जो कर रही है और कह रही है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं। जनता से किए गए वादे अभी भी पूरे होने बाकी हैं। जो अब पूरा हो भी नहीं पाएंगे। आशा, इच्छा और प्रार्थना, हालांकि मैं अब आपके साथ नहीं रह सकता। उन्होंने कहा मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे।
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर का विवादित बयान, बोले- उनका कोई वंश रहा नहीं