संबित पात्रा के नेहरू पर बयान के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- सर, कुछ आगे की भी सोचिए

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इतिहास में जाने और दूसरों को दोष देने की आदत हमने बना ली है। ये नेहरू से शुरू होकर गांधी परिवार के दूसरे सदस्यों तक चलता है। इससे अब बाहर आने की जरूरत है। हमें आने वाले कल और आगे की पीढ़ियों के बारे में चिंता करनी चाहिए ना कि पुराने समय में अटके रहना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के एक वीडियो के सामने आने के बाद शत्रुघ्न ने ये बात कही है।

क्या बोले थे संबित पात्रा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर कियाा है। ये उनके एक रैली में भाषण का है। इसे शेयर करते हुए पात्रा ने लिखा, 'ना होते पंडित नेहरू, न होती कश्मीर की समस्या।' वीडियो में अपने भाषण में पात्रा कह रहे हैं कि कश्मीर में जो भी समस्या है, वो पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की वजह से है। अगर सरदार पटेल मामले को संभालते तो कोई दिक्कत आज कश्मीर में ना होती।

 सिन्हा ने क्या कहा

सिन्हा ने क्या कहा

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार सुबह ट्वीट में बिना नाम लिए संबित को जवाब देते हुए लिखा- सर, हमने अतीत में जाने ब्लेम गेम को आदत बना लिया है। इसमें महान जवाहर लाल नेहरू से शुरू कर गांधी परिवार के लोग निशाना बनाए जाते है। चलिए इस प्रथा को बंद करते हैं। बेहतर होगा कि हम वर्तमान पर ध्यान दें और अगली पीढ़ी की चिंता करें।

वाजपेयी का वीडियो किया शेयर

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व पीएम, भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ये वीडियो शेयर कर रहा हूं। देखिए कि कोई भाजपा के गॉडफादर से कितना कुछ सीख सकता है। वाजपेयी से सीखने के लिए काफी कुछ है। जो वीडियो सिन्हा ने शेयर की है। उसमें वाजपेयी लोकसभा में बोल रहे हैं और अपने भाषण में पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू का जिक्र कर रहे हैं। भाषण में वाजपेयी नेहरू के साथ संसद के भीतर गुजारे अपने वक्त को याद करते हुए बता रहे हैं कि कैसे वो सरकार की आलोचना करते थे लेकिन नेहरू उनकी पीठ थपथपाते थे। वीडियो में वाजपेयी कह रहे हैं, सदन के भीतर कई बार उन्होंने पंडित नेहरू सरकार की बहुत तीखी आलोचना की लेकिन वो शाम को मिले तो सदन की बात का कोई जिक्र नहीं, हंसते हुए बोले आज तो तुमने बहुत अच्छा भाषण दिया। आजकल ऐसी आलोचना कर दे कोई तो दुश्मनी को दावत देना जैसा हो जाए। वाजपेयी इसी वीडियो में ये भी बता रहे हैं कि साउथ ब्लॉक में लगा चित्र उनके विदेश मंत्री बनने पर उतार दिया गया। मेरा इस पर ध्यान गया तो मैंने इसकी जानकारी ली और चित्र फिर से लगवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+