शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी पर तंज, कहा- धरती पर दो चीजें मिलना असंभव, मोदी का क्लासमेट और दूसरा...
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तंज कसते हुए हमला बोला है। सिन्हा ने ट्विटर पर दो क्लिप शेयर कर पीएम मोदी की पढ़ाई और उनके चाय बेचने को लेकर व्यंग्य किया है।
Recommended Video

शत्रुघ्न सिन्हा ने दो क्लिप्स शेयर की जिसके ऊपर कैप्शन दिया- रिलैक्स और सुस्त रविवार के दिन इन दो मजेदार क्लिप के मजे लीजिए। इनमें पहली क्लिप में लिखा गया है कि इस धरती पर दो चीजें ढूढ़ना असंभव है। पहला मोदी का क्लासमेट (सहपाठी) और दूसरा उनके हाथ से चाय पीने वाला। वहीं दूसरी क्लिप में किसी का नाम लिखे बिना कहा गया है कि गलती पीठ की तरह होती है खुद के बजाय सबकी दिखती है।
सिन्हा के बेटे पटना से उम्मीदवार
बता दें कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। लव सिन्हा का मुकाबला भाजपा नेता और वर्तमान विधायक नितिन नवीन से है।
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा नेता रहते हुए अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सिन्हा आडवाणी खेमे का माना जाता था। बाद में भी वे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से अनबन रहने लगी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी। वे पटना साहिब की परंपरागत सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे लेकिन भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों चुनाव हार गए। सिन्हा अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications