110 की स्पीड पर टूटा देश की सुपरफास्ट ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का पहिया, टला बड़ा हादसा
पटरियों
पर
140
किमी/घंटे
की
रफ्तार
से
दौड़ने
वाली
शताब्दी
एक्सप्रेस
हादसे
का
शिकार
होने
से
बाल-बाल
बची।
सोमवार
को
110
की
स्पीड
पर
दौड़
रहीं
शताब्दी
का
पहिया
आधा
टूटकर
गिर
गया।
टूटे
पहिये
पर
ही
लगातार
आठ
किमी
तक
ट्रेन
दौड़ती
रही।
ट्रेन
में
300
विदेशी
पर्यटक
सवार
थे।
जोबरनेर
स्टेशन
पर
पहिया
टूटने
की
जानकारी
हुई।
रेलवे
के
अधिकारियों
को
पता
लगने
पर
उनके
पैरों
तले
जमीन
खिसक
गई।
आनन-फानन
में
आसलपुर-जोबरनेर
स्टेशन
पर
पहिया
बदलवाया
गया।
सीपीआरओ
ने
बताया
कि
मामले
की
जांच
के
लिए
कमिटी
बना
दी
गई
है।
एक बड़े हादसे की आशंका से सभी का दिल दहल गया। दरअसल सुबह 11 बजे ट्रेन से धमधम की आवाज व धुआं देख गेटमैन ने बोबास स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जोबनेर स्टेशन पर जांच करने पर पता चला कि जनरेटर कार यान का पहिया आधा टूटा है। शताब्दी 110 से 140 किमी/घंटा के रफ्तार से चलती है। अमूमन ऐसे मामलों में व्हील जाम हो जाता है। व्हील टूटने का पता समय पर नहीं चलता तो ये डिरेल हो सकती थी।
गेटमैन की सजगता के साथ ड्राइवर-गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया।