'दिखा दो ट्रंप को उसकी औकात', Trump के 25 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ पर आगबबूला हुए शशि थरूर, भारत को दी ये सलाह

Shashi Tharoor's reaction on Trump tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान बुधवार को किया। ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर एक नया कार्यकारी आदेश जारी कर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है जिसके तहत भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लाद दिया है। यह कदम तब उठाया गया, जब पहले से लगाए गए शुल्क प्रभावी होने में 14 घंटे से भी कम समय बचा था।

राष्‍ट्रपति ट्रंप द्वारा 25 फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिका और भारत के संबंधों तल्‍खी बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भारत सरकार से माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और टेस्ला जैसी अमेरिकी कंपनियों पर जवाबी कार्रवाई की मांग की है।

Shashi Tharoor s reaction on Trump tariff

थरूर ने इस स्थिति को अमेरिका की "दोहरी नीति" बताया, क्योंकि अमेरिका स्वयं रूस से यूरेनियम और पैलेडियम आयात कर रहा है, जबकि चीन को 90 दिन की छूट दी जा रही है, जो रूस से भारत से अधिक तेल खरीद रहा है।

शशि थरूर बोले- दिखा दो ट्रंप को उसकी औकात

थरूर ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि भारत भी अमेरिकी टेक और ऑटो कंपनियों पर जवाबी टैरिफ लगाकर वॉशिंगटन को सख्त संदेश दे। उन्होंने कहा, "दिखा दो ट्रंप को उसकी औकात," यह केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास भरे रुख का प्रतीक है। उनका मानना है कि यह भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा और अमेरिकी दबाव को नकारने में मदद करेगा।

भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा

शशि थरूर ने कहा कि भारत द्वारा रूस के साथ जारी तेल व्यापार के जवाब में भारतीय वस्‍तुओं पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने का यह कदम, अमेरिका के बाजार में भारत के निर्यात को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। उन्‍होंने कहा इस कदम से भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच जाएगा, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया है।

टैरिफ बढ़ाने से अमेरिका में सामान महंगे हो जाएंगे

इससे पहले संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए थरूर ने शुक्रवार को कहा था कि, "मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छी खबर है। यह हमारे कुल शुल्क को 50 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इससे हमारे उत्पाद अमेरिका में बहुत से लोगों के लिए महंगे हो जाएंगे।"

ट्रम्‍प ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके तहत प्रारंभिक शुल्क लागू होने से 14 घंटे से भी कम समय पहले भारतीय सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया। इस नए आदेश के साथ, एक छोटी छूट सूची को छोड़कर, कुल शुल्क अब 50 प्रतिशत हो जाएगा। प्रारंभिक शुल्क 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क 21 दिनों के बाद प्रभावी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+