मॉब लिंचिंग की घटना पर थरूर ने ट्वीट किया ऐसा कार्टून, भड़के यूजर्स ने कांग्रेस सांसद पर जमकर किया पलटवार
नई दिल्ली। झारखंड के सरायकेला में बाइक चोरी करने के शक में भीड़ ने तरबेज नाम के एक युवक की खंभे से बांधकर पिटाई की थी। इसके बाद युवक की शनिवार को जेल में मौत हो गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पिटाई के दौरान उससे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए थे। इसे घटना को लेकर देश भर में घमासान मचा हुआ है। वहीं अब कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए इस मामले पर तंज कर बहस को एक नई हवा दे दी है।
उन्होंने राम के कार्टून वाला एक ट्वीट किया और उसके कैप्शन में जय श्री राम लिखा। इस पोस्ट में एक शख्स को पेड़ से बांधा हुआ है और उसे भीड़ पीटते हुए दिखाई दे रही है। भीड़ शख्स को जय श्री राम कहने को कह रहे हैं। वहीं इस कार्टून में भगवान राम को भी दिखाया गया है जो हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि 'मेरे नाम पर ऐसा न करो'।
Jai Shri Ram! pic.twitter.com/GHhdU4ZJmM
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 25, 2019
इस ट्वीट के बाद थरूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कभी अल्ला हू अकबर बोलकर मारने वालों का भी कार्टून ट्वीट करो। एक अन्य यूजर ने भी उनसे यही बात कही। यूजर ने कमेंट किया मेरा सिर्फ एक ही सवाल है क्या मिस्टर शशि थरूर अल्लाहु अकबर के खिलाफ उसी साहस के साथ लिख सकते हैं?