रुपया पहुंचा 80 के पार तो शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- 'मजबूत सरकार में रुपया तक कमजोर हो गया'
रुपया पहुंचा 80 के पार तो शशि थरूर ने कसा तंज, कहा- 'मजबूत सरकार में रुपया तक कमजोर हो गया'
नई दिल्ली, 19 जुलाई। संसद का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो चुका है। इस बार का सत्र शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और कोई हंगामा ना हो इसके लिए कई तैयारियां की है। वहीं आज संसद सत्र से बाहर निकलते ही मीडिया से घिरे विपक्षी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशी थरूर ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा।
Recommended Video

शशी थरूर ने कहा रुपया 80 रुपये को पार कर चुका है। जबकि नरेंद्र मोदी ने 2014 में इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। वे सत्ता में आते ही रुपये को मजबूत करने जा रहे थे क्योंकि यह एक कमजोर सरकार की छवि को दिखाता है। शशि रूर ने चुनाव मुद्दे को याद दिलाते हुए तंज कसा कि मजबूत सरकार में रुपया कमजोर हो गया है।
कांग्रेस सासंद शशी थरू ने कहा जब मोदी सत्ता में आए तो रुपया 50 था, अब रुपया 80 के पार पहुंच चुका है। जिम्मेदारी का सवाल कहां है? आप जो कुछ भी आयात करते हैं वह अधिक महंगा है क्योंकि रुपए का भाव नीचे चला गया है ।उ उन्होंने कहा ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, मूल्य वृद्धि अधिक है और जीएसटी लागू करना आम आदमी पर एक अतिरिक्त बोझ है।












Click it and Unblock the Notifications