शशि थरूर ने पाक क्रिकेट टीम का उड़ाया मजाक, पाकिस्तानी शेयर करने लगे अर्शदीप के मीम्स
नई दिल्ली, 13 सितंबर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपनी शानदार अंग्रेजी और इंग्लिश के कठिन शब्दों के प्रयोग करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। शशि थरूर अक्सर ट्विटर पर कई समाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। लेकिन हाल ही में शशि थरूर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था। अब पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने अर्शदीप के मीम्स शेयर कर पलटवार किया है।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पुरुषों को 23 रनों से हराकर अपना छठा एशिया कप खिताब जीता। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर लिया और एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड शेयर किया था जिसमें 'एक पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षक की मुगल युग की पेंटिंग' है। तस्वीर में एक व्यक्ति को मुगल पोशाक पहने देखा जा सकता है जो एक गेंद को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह चूक गया क्योंकि गेंद उसके हाथों से फिसल गई।
इस तस्वीरेमें एशिया कप की उस घटना को बताने की कोशिश की हई है।जब पाकिस्तान के क्रिकेटर शादाब खान श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में कैच लेने से चूक गए थे। शशि थरूर की इस पोस्ट पर भारतीय टीम फैंस ने ट्वीट का बौछार कर दी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अर्शदीप के मीम्स शेयर कर करारा जवाब दिया।
बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैंच में अर्शदीप ने पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का एक कैच छोड़ दिया था। इस मैच को भारत हार गया था। जिसके बाद काफी लोगों ने इस हार के लिए अर्शदीप को जिम्मेदार मानते हैं। एक पाकिस्तानी यूजर ने अर्शदीप का कैच छूटते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इसी तरह हां???'।












Click it and Unblock the Notifications