सरकार इतनी 'मूर्ख' नहीं कि 'इंडिया' जिसकी'असंख्य ब्रांड वैल्यू'है...शशि थरूर ने भारत नामकरण पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता शशी थरूर ने बुधवार को देश के नाम इंडिया बनाम भारत नामकरण विवाद पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। कांग्रेस सांसद थरूर मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया कल की बेहतरी और सद्भाव और जिम्मेदार उन्नति के लिए अपने गठबंधन का नाम 'भारत' कर सकता हैं तब शायद देश का नाम बदलने का ये घिनौना खेल सत्‍तारूढ़ पार्टी रोक देगी।

Shashi Tharooron

शशि थरूर ने इसके साथ ही कहा इंडिया को 'भारत' कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार इतनी 'मूर्ख' नहीं होगी कि 'इंडिया' को पूरी तरह से खत्म कर दे, जिसकी 'असंख्य ब्रांड वैल्यू' है।

बता दें शशी थरूर की ये टिप्‍पणी जी-20 सम्‍मेलन के निमंत्रण पत्र पर लिखे गए 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने के बाद आई है।

'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने का मुद्दा कांग्रेस ने ही सबसे पहले मंगलवार को उठाया था। जिसके बाद से देश के नामकरण 'भारत' को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। विपक्षी इंडिया गठबंधन का आरोप है मोदी सरकार इंडिया को छोड़कर देश का नाम भारत करने की प्‍लानिंग कर रही है।

मंगलवार को शुरू हुई बहस के बाद अब शशी थरूर ने कहा हम निश्चित रूप से खुद अलायंस फॉर बेटमेंट हार्मनी एंड रिस्‍पॉन्सिबिल एडवांसमेंट फॉर टुमारो (भारत) कह सकते हैं। तब शायद सत्तारूढ़ दल नाम बदलने के इस घृणित खेल को रोक सकता है।"

याद रहे कांग्रेस विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) गठबंधन में शामिल है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने भी इसकी आलोचना करते हुए पीमए मोदी पर तंज कसते हुए कहा ...मोदी जी पूरा विश्‍व आप पर हंस रहा है। वैसे मनोरंजन अच्‍छी चीज है, करते रहना चाहिए, होते रहना चाहिए, लेकिन जी-20 के वक्‍त मनोरंजन का जिम्‍मा खुद मोदी जी ने अपने ऊपर ले लिया है। ये अच्‍छा नहीं लगा। विपक्षी गठबंधन को लेकर इतनी घबराहट, इतना खौफ ये अच्‍छा नहीं है।"'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+