काम का समय सप्ताह में हो 5 दिन, घंटे 8 से न हो अधिक, संसद में बनवाऊंगा कानून, शशि थरूर हुए भावुक
Anna Sebastian:कोच्चि की एक 26 साल की युवती की मौत पर हंगामा बवाल हुआ है। अन्ना सेबेस्टियन 'अर्न्स्ट ऐंड यंग इंडिया' में बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यरत थीं। मृतिका की मां का आरोप है कि काम के अधिक बोझ के कारण से कार्डिएक अरेस्ट से उनकी बेटी की मौत हुई है। इधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मामले में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और इसे संसद के पटल पर लाने का संकल्प लिया है।अन्ना के शोकाकुल पिता सिबी जोसेफ के साथ शशि थरूर की गहरी मार्मिक बातचीत के बाद यह मामला सामने आया है।
थरूर ने ट्विटर पर साझा किया, "युवा अन्ना सेबेस्टियन के पिता सिबी जोसेफ के साथ मेरी बहुत ही भावनात्मक और दिल दहला देने वाली बातचीत हुई। अन्ना की मृत्यु दिल के दौरे से हुई, जो अर्न्स्ट एंड यंग में चार महीने तक 14 घंटे प्रतिदिन और सातों दिन काम करने के तनावपूर्ण काम के बाद हुई। उनके पिता ने सुझाव दिया, और मैंने सहमति व्यक्त की, कि मैं संसद में सभी कार्यस्थलों, चाहे वे निजी हों या सरकारी, के लिए एक निश्चित कार्य समय का मुद्दा उठाऊं। कार्य घंटे सप्ताह में पांच दिन और प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक नहीं होने चाहिए।"

20 जुलाई को अन्ना की मौत हो गई थी। इसके बाद संस्थानों में अधिक मानवीय कार्य वातावरण की मांग बढ़ गई है। एक अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक काम से घर लौटने के बाद अन्ना दर्दनाक स्थिति में गिर पड़ीं, और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बेटी मृत्यु के बाद, अन्ना की माँ अनीता ऑगस्टीन ने एक खुला पत्र लिखा जिसमें कंपनी की आलोचना की गई कि उनके नुकसान के समय में कंपनी ने सहानुभूति और समर्थन की कमी दिखाई दी।
यह भी पढ़ें फिर रची गई ट्रेन पलटाने की साजिश, सूरत के पास पटरी पर रखी गई फिश प्लेट
उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "उनके अंतिम संस्कार के बाद, मैंने उनके प्रबंधकों से संपर्क किया,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मूल्यों और मानवाधिकारों की बात करने वाली कंपनी अपने ही एक सदस्य के अंतिम क्षणों में कैसे शामिल नहीं हो सकती?"
इधर, सरकार ने अर्न्स्ट एंड यंग में "असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण" के दावों की जांच शुरू करके इन खतरनाक आरोपों का जवाब दिया है। फर्म ने अपनी ओर से इन आरोपों का खंडन किया है।
यह भी पढ़ें पितृ पक्ष में खरीददारी करें या नहीं, क्या शुभ कार्य कर सकते हैं? पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया












Click it and Unblock the Notifications