Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन बनने वाला है? शशि थरूर ने दिया चौंकाने वाला जवाब, दे डाला बड़ा हिंट!

Vice President Next (Shashi Tharoor): जगदीप धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? चर्चाओं का बाजार गर्म है -कहीं मनोज सिन्हा का नाम गूंज रहा है तो कहीं आरिफ मोहम्मद खां का। लेकिन यह सब फिलहाल सिर्फ अटकलें और सुर्खियां हैं।

इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इसकी कोई जानकारी है? तो उन्होंने बेबाकी से कहा, ''मुझे नहीं पता अगला उप राष्ट्रपति कौन होगा, लेकिन इतना तय है कि वह सत्ताधारी पार्टी का ही उम्मीदवार होगा।" थरूर ने भले ही किसी नेता का नाम नहीं बताया, लेकिन उनके बयान से ये तो साफ हो गया है कि अब देश का अगला उपराष्ट्रपति भाजपा से ही होगा।

Vice President Next

शशि थरूर बोले- 'उपराष्ट्रपति वही बनेगा जिसे बीजेपी नामित करेगी'

शशि थरूर ने यह भी जोड़ा कि चूंकि उपराष्ट्रपति का चुनाव सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है, इसलिए बहुमत वाली पार्टी का उम्मीदवार ही जीत दर्ज करेगा।

शशि थरूर ने आगे कहा, ''हमें केवल इतना पता है कि उपराष्ट्रपति वही बनेगा जिसे सत्ताधारी बीजेपी नामित करेगी, क्योंकि संसद के दोनों सदनों में बहुमत उन्हीं के पास है। राष्ट्रपति चुनाव की तरह यहां राज्यों की विधानसभाएं वोट नहीं करतीं। इसलिए नतीजा पहले से तय है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार विपक्ष से भी इस मसले पर परामर्श करेगी, लेकिन साथ में जोड़ा, "कौन जाने ऐसा होगा भी या नहीं।" अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई चर्चाओं में आए नामों में से कोई एक देश का अगला उपराष्ट्रपति बनता है या फिर भाजपा कोई सरप्राइज कैंडिडेट मैदान में उतारती है।

उपराष्ट्रपति पद: रेस में किन-किन नेताओं का नाम अबतक आया सामने?

1. हरिवंश सिंह (Harivansh Singh)
2. वीके सक्सेना (VK SAXENA)
3. मनोज सिन्हा (MANOJ SINHA)
4. रामनाथ ठाकुर (Ram Nath Thakur)
5. आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan)
6. कुछ रिपोर्टों में कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी नाम उछला है।
7. शेषाद्रि चारी (RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के पूर्व संपादक)

Vice President election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव जानिए कब क्या होगा

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए 9 सितंबर 2025 को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों से बने इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है।

कुल मिलाकर संसद के दोनों सदनों में 782 सदस्य हैं, और बहुमत के लिए 391 वोटों की आवश्यकता होगी। वर्तमान में एनडीए गठबंधन के पास लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 129 सदस्यों का समर्थन है यानी कुल 422 वोट - जो बहुमत से अधिक है।

जगदीप धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा?

देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने कार्यकाल के बीच में ही 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दे दिया - वो भी संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन।

हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इसकी वजह बताया, लेकिन सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार के साथ भरोसे की डोर टूटने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। विशेषकर जब उन्होंने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के महाभियोग के मामले में सरकार की लाइन से अलग रुख अपनाया, तब से तनाव की अटकलें और तेज हो गई थीं।

धनखड़ पिछले एक साल में कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे, हाल ही में उन्हें नैनीताल में भी स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी बीमारी की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+