मेरा नेता-मेरा गुरुर, शशि थरूर, शशि थरूर, नारे के बीच शशि थरूर ने किया नामांकन
नई दिल्ली, 30 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कांग्रेस के दो शीर्ष नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। शशि थरूर ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांनक दाखिल कर लिया है। नामांकन दायर करने जाने से पहले शशि थरूर के घर के बाद ढोल-नगाड़े बजते दिखा। शशि थरूर फूलों की माला पहनकर गाजे-बाजे के साथ नामांकन दायर करने पहुंचे। नामांकन के दौरान लोग नारा लगा रहे थे, मेरा नेता, मेरा गुरुर, शशि थरूर, शशि थरूर। नामांकन दायर करने के बाद थरूर ने कहा कि मेरे पास कांग्रेस के लिए विजन है, जोकि मैं सभी कांग्रेस के सभी प्रतिनिधिमंडल को भेजूंगा। हम उन सभी लोगों का समर्थन मांगेंगे। मैं यहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज बनने के लिए आया हूं।

नामांकन दायर करने के बाद शशि थरूर ने अपने चुनाव प्रचार का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए शशि थरूर ने कहा कि मैंने अपना नामांकन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कर दिया है। एक ऐसे दल का चुनाव लड़ना जोकि पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा करती है, देश की एकमात्र पार्टी है जो इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मानती है, मेरे लिए किसी विशेषाधिकार की तरहा है। मैं सोनिया गांधी के मार्गदर्शन और दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।
मैंने अपना दिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया। महात्मा गांधी ने जिस तरह से देश के लिए अपना सबकुछ त्याग दिया, वह मेरे लिए एक प्रेरणा है। यह चुनाव देश के भविष्य और देश के लोगों के लिए है। पार्टी के नेता जवाहर लाल नेहरू से लेकर महात्मा गांधी ने इस पार्टी का नेतृत्व किया। इस पार्टी का लक्ष्य ही देश को मजबूत बनाना और इसे आगे लेकर जाना है।
गौर करने वाली बात जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजस्थान का ड्रामा देखने को मिला उससे पार्टी की काफी किरकिरी हुई। हालांकि आला कमान ने अपने तेवर दिखाएं और अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से माफी मांगी और खुद को अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी आने वाले एक दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications