शशि थरूर ने की सरकार की विदेश नीति की तारीफ, कहा- जहां जाते हैं, वहां प्रभाव बनाते हैं
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक साक्षात्कार के दौरन केंद्र सरकार की विदेश नीति की तारीफ की है। थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम जैसे विवादित विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना की। हालांकि इस दौरान थरूर ने सरकार की विदेश नीति की खामियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विदेश नीति को लेकर गतिशीलता आई है लेकिन पड़ोसी देश को लेकर रणनीति में स्थिरता नहीं है। इस दौरान थरूर ने दोनों पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन का जिक्र किया और डोकलाम मामले की ओर भी इशारा किया।

थरूर ने कहा कि भारत, पड़ोसी मुल्कों से व्यवहार रखते वक्त ज्यादा उल्टा पला नजरिया अपना रहा है, जो आर्थिक और राजनीति स्तर पर पीएम मोदी की पड़ोसी पहले की नीति को गलत साबित करता है। थरूर ने कहा कि सरकार की ओर से पीआर और मार्केटिंग में विदेश नीति की कमी के चलते भारत की मौजूदा स्थिति को लेकर अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं।
दूसरी ओर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर टिप्पणी करते हुए थरूर ने कहा कि इस सरकार की विदेश नीति में उर्जा और गतिशीलता है। पीएम मोदी लगातार यात्रा करते हैं वो भी अच्छा है। जहां जाते हैं, वहां प्रभाव बनाते हैं। यह सकारात्मक है। थरूर ने डोकलाम मामले पर कहा कि यह भारत की जीत है कि चीन को 2,000 मीटर दूर जाना पड़ा। थरूर ने जम्मू और कश्मीर स्थित उड़ी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद पर बड़ जीत है।












Click it and Unblock the Notifications