पाकिस्तान के एजेंट हैं शाहरुख, चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा
लखनऊ। बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहरुख खान को उनके 50वें जन्मदिन पर कई तोहफे मिले लेकिन साध्वी प्राची ने एक बार फिर से शाहरुख के लिए विवादित भाषा का प्रयोग किया है।

साध्वी प्राची ने कहा कि शाहरुख को पाकिस्तान का एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर से लाखों हिंदुओं को काटा जा रहा था उस वक्त शाहरुख कहां थे।
साध्वी ने कहा कि शाहरुख ने अवार्ड लौटाने की बात कहकर देशद्रोह किया है और उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी सजा भी मिलनी चाहिए और उनपर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
वहीं अवार्ड लौटाने वालों पर हमला बोलते हुए प्राची ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि शाहरुख को देश की जनता ने स्टार बनाया उनको इसका सम्मान करना चाहिए बजाए राजनीति करने के।












Click it and Unblock the Notifications