राहुल के आते ही कांग्रेस में उलट-फेर शुरू, शर्मिष्ठा मुखर्जी को दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान
नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अब पार्टी में उलट-फेर शुरू हो गई है। लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी अब पार्टी में कई बदलाव कर रही है। नेतृत्व में बदलाव के बाद अब पार्टी में जिम्मेदारियां भी बदली जा रही है। ताजा बदलाव दिल्ली महिला कांग्रेस में किया गया है, जहां पार्टी की महिला नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी को दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
अब तक दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान साई अनामिका संभाल रही थीं, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी शर्मिष्ठा मुखर्जी को सौंपी गई है। वहीं त्रिपुरा महिला कांग्रेस का अध्यक्ष जैदामी त्रिपुरा को बनाया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने शर्मिष्ठा का नियुक्ति पत्र जारी किया और उन्हें ये जिम्मेदारी सौंप दी।
We welcome @Sharmistha_GK as President Delhi Mahila Congress & Ms. Zaidami Tripura as President Tripura Mahila Congress to the team led by @sushmitadevmp. Thank you @OfficeOfRG for strengthening our team. pic.twitter.com/LP1Br1nVBj
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) January 6, 2018
आपको बता दें कि राहुल के अध्यक्ष बनते ही माना जा रहा था कि कांग्रेस में उलट-फेर होंगे। महिला कांग्रेस में बदलाव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में भी बदलाव किए गए हैं। भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।