जाल में फंस गई इतनी बड़ी शार्क, उसे देख मछुआरों के उड़े गये होश
Shark Viral Video: समुद्र तट से आये दिन चौकाने वाली खबरें सामने आते ही रहते हैं। ऐसे में एक और खबर सामने आई है, जहां कुछ मछुआरें समुद्र में मछली पकड़ने गये हुये थें। उन्होंने समुद्र में जाल फेंका और जब उन्होंने जाल खिचा, फिर उन्होंने जो देखा उससे उनके होश ही उड़ गयें।
जाल में एक बड़ी जिंदा शार्क फंसी हुई थी
दरअसल मामला आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम तट का है, जहां मछुआरों ने हमेशा की तरह मछली पकड़ने के लिए जाल समुद्र में फेंका और जब जाल अपनी ओर खींचा तो, उन्हें जाल खीचने में परेशानी होने लगी क्योंकि जाल बहुत भारी थी।

जाल को बेहद मुश्किल से बाहर खींचा गया। इसके बाद जो देखा उससे सबके होश उड़ गए।
जाल में एक बड़ी शार्क फसी हुई थी, जो जिंदा थी। मछुआरों ने तुंरत इसकी जानकारी वहां की वन विभाग को दिया गया।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी
वन विभाग के अधिकारी वर्मा ने बताया, कि हमारी टीम तुरंत ही मौके पर पहुंची, देखा कि जाल में एक बड़ी शार्क फंस गई है। मछुआरों और वन विभाग की टीम ने जिंदा शार्क को वापस समुद्र में छोड़ दिया।
जिन मछुआरों के जाल में ये शार्क फंसी थी। उन्होंने कहा, कि ये पहला मौका था जब हमारे जाल में शार्क फंसी। शार्क को हमने वापस समुद्र में कर दिया।
वीडियो भी सामने आया
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मछुआरों को शार्क के ऊपर देखा जा सकता है। मछुआरे शार्क से जाल हटाते दिख रहे हैं। वीडियो में मछुआरे तेज लहरों के बीच नज़र रहे हैं। मछुआरों ने शार्क से जाल हटाया और इसके बाद शार्क को समुद्र में छोड़ दिया।
वीडियो में शार्क को फिर से समुद्र में जाते हुए देखा जा सकता है। इस शार्क को देखने के लिए समुद्र के तट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications