'पैसे नहीं थे, तीन दिनों तक भूखा रहा', Anupam Mittal ने सुनाई स्ट्रगल स्टोरी, आज 185 करोड़ की संपत्ति के मालिक
Shark Tank judge Anupam Mittal: शार्क टैंक इंडिया के हर सीजन में नजर आने वाले जज अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शादी.कॉम के मालिक अनुपम मित्तल एक घरेलू नाम बन चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी कंपनी शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) का दावा है कि अब तक 5 करोड़ रिश्ते जोड़ चुकी हैं।
आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक और लग्जगरी लाइफ जीने वाले अनुपम मित्तल कभी ऐसे नहीं है,जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। उन्होंने एक हाल ही में बताया कि उनके पास पैसे नहीं होते थे, तो वो दो-तीनों तक बिना खाना खाए भूखे रहे हैं।

हाल ही में बार्बरशॉप पॉडकास्ट (Barbershop podcast) में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो अमेरिका पढ़ाई करने गए थे और जॉब ना लगने के कारण आर्थिक तंगी का सामने करना पड़ा था।
पॉडकास्ट में अनुपम मित्तल ने एक एंटरप्रेन्योर के रूप में शुरुआत करने और मुंबई के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहने से लेकर 20 साल की उम्र में करोड़पति बनने तक की बात को याद किया। उन्होंने जिक्र किया कि अगर उनके पिता को कपड़े के बिजनेस में सफलता मिली थी, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे संपन्न नहीं थे।
छोटे से घर में रहते थे 20 लोग
अपने पुराने दिनों के किस्से के बारे में बताते हुए अनुपम मित्तल ने कहा, "बचपन में हमें इसका एहसास नहीं होता था, लेकिन हममें से 20 लोग उस समय 1,000 वर्ग फुट के घर में रह रहे थे। लोग डाइनिंग टेबल पर, डाइनिंग टेबल के नीचे सो रहे थे, लेकिन बच्चे होने के नाते आप इसके बारे में नहीं सोचते। आप अपने आस-पास इतने सारे बच्चों का होना पसंद करते हैं।"
अमेरिका गए पढ़ने, लेकिन..
उन्होंने आगे बताया कि समय के साथ उनके पिता सफल हो गए और अनुपम पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। हालांकि, उन्हें वहाँ नौकरी खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने माता-पिता को नहीं बताने का फैसला किया, क्योंकि वो उन पर भारत लौटने का दबाव बनाते।
तीन दिनों तक नहीं खाया खाना
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पास पैसे नहीं थे। अपनी संघर्ष के दिनो को याद करते हुए कहा, "अब स्थिति ऐसी थी कि मेरे पास पैसे नहीं थे, और अगर मैंने उनसे पैसे मांगे तो वे कहते थे, 'तुम्हारी सैलेरी कहां है?' मेरे पास पैसे नहीं थे। यह पहली बार था जब मुझे भूख का अनुभव हुआ। यह एक ऐसी चीज है जो हर किसी को लाइफ में एक बार जरूर करनी चाहिए, क्योंकि भूख का अनुभव आपको बहुत कुछ सिखाता है।"
अनुपम मित्तल ने कहा एक समय था जब मैं दो-तीन दिन तक खाना नहीं खाता था, क्योंकि मैं खा नहीं पाता था। दोस्त कब तक मदद कर सकते थे? उन्होंने मदद की होती, लेकिन थोड़ी देर बाद आपको भी बुरा लगता है। क्रेडिट कार्ड थत्म हो गए हैं, सब कुछ खत्म हो गया है। ऐसा नहीं था कि मैं सड़कों पर था, लेकिन मुझे कुछ हद तक संसाधनों की कमी का अनुभव हुआ।''
आज 185 करोड़ की संपत्ति के मालिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम मित्तल की कंपनी की वैल्यूएशन 2,500 करोड़ रुपये आंकी जाती है। हालांकि अनुपम मित्तल की नेट वर्थ के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो 185 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी आंचल कुमार, बेटी एलेसा के साथ वो साउथ मुंबई के पॉश इलाके में एक 6 बीएचके घर में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications