भाजपा के लिए शरद पवार ने बढ़ाई मुश्किल, विपक्षी एकता पर दिया यह बयान

Recommended Video

    Sharad Pawar ने Mahagadbandhan का जिक्र करते हुए 2019 में PM Modi को हराने की बात कही वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस, एनसीपी समेत तमाम क्षेत्रीय दल एक मंच पर नजर आए उसके बाद विपक्ष का दावा है कि वह भाजपा के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव तक एक मजबूत फ्रंट के तौर पर तैयार होगा। विपक्ष की एकजुटता पर एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने भी खुशी जाहिर की है। शरद पवार ने विपक्षी एकता पर कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सबको भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।

    sharad pawar

    शरद पवार ने कहा कि मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि आने वाले चुनाव में तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए एकसाथ आ रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश में लोकतंत्र सुरक्षित रहे। मैं विपक्षी एकजुटता के विचार का पूरा समर्थन करता हूं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव में एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है।

    आपको बता दें कि कर्नाटक में महज 37 सीटों पर जीत करने वाली जेडीएस के साथ कांग्रेस ने गठबंधन करके पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। जिसके बाद प्रदेश में दोनों दलों की गठबंधन सरकार का गठन हुआ। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, चेयरपर्सन सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, मायावती, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी समेत तमाम क्षेत्रीय नेता जुटे थे।

    इसे भी पढ़ें- PM मोदी पर राहुल का तंज , कहा- स्क्रिप्टेड होते हैं पीएम मोदी के इंटरव्यू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+