चाचा शरद पवार का भतीजे अजित पवार को जवाब- BJP से गठबंधन का सवाल ही नहीं

Recommended Video

    NCP Chief Sharad Pawar's nephew retaliates against Ajit Pawar | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के बयान का जवाब दिया है। शरद पवार ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि, बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का सवाल ही नहीं है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए अजीत पवार ने ऐसा बयान दिया है।

    अजित पवार ने दिया था ये बयान

    अजित पवार ने दिया था ये बयान

    डेप्युटी सीएम अजित पवार ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं एनसीपी में ही हूं और शरद पवार हमारे नेता हैं, बीजेपी-एनसीपी का गठबंधन राज्य में अगले 5 सालों के लिए स्थिर सरकार देगा। राज्य और आम लोगों के कल्याण के लिए हमारी सरकार गंभीरता से काम करेगी, अजित पवार के ट्वीट से साफ है कि वो बीजेपी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं।

    अजीत पवार ने पीएम मोदी को कहा- Thank You

    अजीत पवार ने पीएम मोदी को कहा- Thank You

    एनसीपी नेता अजित पवार का बतौर डेप्युटी सीएम पहला ट्वीट सामने आया है, उन्होंने पूरे भरोसे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शुक्रिया, हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र की जनता के कल्याण के लिए काम करेगी। यही नहीं अजित पवार ने ट्विटर पर भी अपने बायोडाटा को अपडेट करते हुए महाराष्ट्र का डेप्युटी सीएम मेंशन कर दिया है।

    एनसीपी विधायकों से मिले उद्धव

    एनसीपी विधायकों से मिले उद्धव

    रविवार को एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एनसीपी विधायकों से मिलने द रेनेसां होटल पहुंचे। उद्धव ने विधायकों से बात करते हुए कहा कि, आप चिंता नहीं करें, यह रिश्ता लंबा चलेगा हमारा गठबंधन लंबा चलेगा। एनसीपी विधायकों से मुलाकात के बाद उद्धव अपने विधायकों से मिलने होटल ललित पहुंचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+