संसद में शरद पवार से मिले पीएम मोदी, कहा- संजय राउत के मामले को पीएम के संज्ञान में लाया
नई दिल्ली। बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संसद में प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र के मुद्दों पर चर्चा हुई है। वहीं मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से किस मुद्दे पर बात की। शरद पवार ने कहा कि मैंने ईडी द्वारा शिवसेना के संजय राउत की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले में पीएम के संज्ञान में लाया। अगर कोई केंद्रीय एजेंसी इस तरह का कदम उठाती है, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके खिलाफ यह कार्रवाई क्योंकि वह सरकार के खिलाफ बोलते हैं?।
Recommended Video

शरद पवार ने पीएम मोदी के साथ हुई चर्चा पर संवाददाताओं से कहा कि संजय राउत के खिलाफ किस आधार पर कार्रवाई की गई? यह अन्याय है। राउत के खिलाफ कार्रवाई के लिए उकसाने वाली बात क्या है - सिर्फ इसलिए कि वह कुछ बयान दे रहे हैं।"
बता दें कि सीबीआई ने आज सुबह महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री शरद पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख को हिरासत में लिया है। शरद पवार ने राज्य विधान परिषद के लिए 12 नामों की सूची के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा लंबे समय से लंबित अनुमोदन पर भी चर्चा की। राज्य सरकार दो साल से अधिक समय से विधान परिषद के लिए मनोनीत सदस्यों की सूची पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए जोर दे रही है।
बता दें कि ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। पत्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में ईडी ने मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। पत्रा चॉल लैंड स्कैम 1,034 करोड़ रुपये का है।












Click it and Unblock the Notifications