पीएम मोदी पर बरसे शरद पवार, बोले- उनके बयान से देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में जो रुख अख्तियार किया है उससे देश में समुदायों के बीच तनाव बढ़ेगा।

महाराष्ट्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने ऐसा रुख अख्तियार किया है जिससे देश में अलग-अलग धर्म और जाति के लोगों के बीत सांप्रदायिक वैमनस्यता बढ़ेगी।

sharad pawar

मैंने नासिक में उनका बयान सुना, यह मेरी अपेक्षा के अनुरूप ही था। उन्हें ऐसा रुख लेना चाहिए था, जिससे देश में सभी धर्म के लोग करीब आएं।

इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में बजट में मुसलमानों को 15 फीसदी आवंटन करने की योजना बनाई थी।

शरद पवार ने क्षेत्र में पानी के संकट को लेकर कहा नासिक जिले में पानी की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। कुछ पानी के स्रोत को गुजरात भेजा जा रहा है। आखिर प्रदेश का नेतृत्व इसके लिए क्या कर रहा है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी के बयान को अजीबोगरीब बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम के भाषण को लिखने वाले ने अपना संतुलन खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+