60 वर्षीय शांति देवी ने विदेशी मेहमानों को दिखाई बिहार की कला, 'चंद्रयान-3 पर बनाई पेंटिंग

Shanti devi Madhubani painting: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुबनी पेंटिंग कारीगर शांति देवी ने भारत मंडपम में जी 20 कला और शिल्प प्रदर्शनी मंडप में 'चंद्रयान -3' मधुबनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया।

शांति देवी की शानदार कला
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हमें जी 20 के लिए आमंत्रित किया था। मैंने पहली बार चंद्रयान को अखबार में देखा था, इसलिए मेरे दिमाग में यही आया और मैंने सोचा कि क्यों न इस बार मैं इसकी पेंटिंग बनाऊं... मैं बहुत खुश हूं।

Shanti Devi Madhubani painting

जी 20 में हिस्सा लेकर दिखाई बिहार की कला
बताते चलें कि मधुबनी की पेंटिंग कलाकार व नेशनल अवॉर्ड विनर शांति देवी ने भारत मंडपम में आयोजित प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए सभी कलाकारों ने मधुबनी की कलाकृतियां देखीं।

मधुबनी पेंटिंग गौरव की बात
शांति देवी ने बताया कि ये बात उनके और मधुबनी पेंटिंग के लिए गौरव की बात है। विदेशी मेहमानों को बताया जाएगा कि मधुबनी पेंटिंग की क्या खासियत है, ये कैसे बनाई जाती है और रोजगार का क्या नजरिया है। इसके साथ ही ये भी बताया जाएगा कि विदेश में इसकी पहचान और कैसे मजबूत होगी।

पहली बार चंद्रयान 3 देखा तो...
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शांति देवी ने बताया कि इस बार जी 20 में हमको बुलाया गया है। पहली बार हमने पेपर में चंद्रयान 3 देखा था। ऐसेै में मन में आया कि क्यों ना चंद्रयान बनाया जाए। इसके बाद पहली बार हमने चंद्रयान बनाया। मधुबनी पेंटिंग में। नेचुरल कलर के थोड़े थोड़े इस्तेमाल से हमने इसे बनाया है। फूल पत्ती, गुलाब गेंदा अरूल हल्दी चुकंदर से हमने गुलाबी कलर बनाया। अभी भी मेरे पास नेचुरल कलर है।

यहां देखें शांति देवी का वीडियो...

शांति देवी ने आगे कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुई। मोदी जी का यहां आगमन हुआ। ऐसे में बहुत खुशी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+